HWC2023, IND vs ENG: हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ। ये मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला गया। भारत-इंग्लैंड का मैच ड्रॉ पर छूटा। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। टीम इंडिया ने अपने ओपनिंग मैच में स्पेन को 2-0 से शिकस्त दी थी। वहीं, इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया था।
और पढ़िए – भारत के सामने इंग्लैंड की मजबूत टीम की चुनौती, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
ड्रॉ रहा भारत-इंग्लैंड का मैच
इस मैच कुल 12 पेनल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। आखिरी मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इंग्लैंड की टीम गोल नहीं कर सकी और यह मुकाबला गोल रहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
तीसरे क्वार्टर में भी नहीं हुआ कोई गोल
तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ है। भारतीय टीम अटैकिंग खेल रही है। भारत के खिलाड़ी हमला बोल रहे हैं, लेकिन गेंद को नेट में नहीं डाल पा रहे। इंग्लैंड अच्छा डिफेंस कर रहा है। तीसरे क्वार्टर में किसी भी टीम को कोई पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला।
और पढ़िए – इंग्लैंड से मुकाबले को तैयार हुई टीम इंडिया, कोच ने दिया बड़ा बयान
दूसरे क्वार्टर तक स्कोर 0-0
इस मैच के दूसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त पलटवार किया है। मैच के 23वें और 25वें मिनट में भारत ने तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन भारतीय टीम भी गोल नहीं कर सकी। टीम इंडिया लगातार गेंद को लेकर डी बॉक्स में घुस रही है। डिफेंस का टेस्ट आने वाले मिनटों में भी होने वाला है।
पहले क्वार्टर में नहीं हुआ एक भी गोल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हॉकी मैच के पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी। हालांकि, इंग्लैंड को 5 पनेल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इंडिया नेएक भी गोल नहीं होने दिया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 1-4 से पिछड़ने के बाद 4-4 से बराबरी पर रोक दिया था। इससे पहले FIH प्रो लीग में दो गेम भारत के लिए 4-3 की जीत और 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुए थे, जबकि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने क्वार्टर फाइनल में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वियों को 3-1 से हराया था। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैच की बात करें तो दो मुकाबले भारत ने जीते हैं। वहीं, एक मैच इंग्लैंड के नाम रहा है। बाकी दो मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines