हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

HWC2023, AUS vs FRA: ऑस्ट्रेलिया ने कलिंगा स्टेडियम के टर्फ पर 'लगाई आग', फ्रांस को 8-0 से रौंदा

विज्ञापन

HWC2023, AUS vs FRA: ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने तूफान मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को बुरी तरह रौंद दिया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया।

ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइलिस्ट टीम मानी जा रही है। टीम का अटैक कमाल का है। पहले क्वार्टर से ही ऑस्ट्रेलिया ने हमला शुरू कर दिया। वहींं फ्रांस की टीम पूरे मुकाबले में संघर्ष करती दिखी। वे एक भी गोल नहीं कर पाए।

विज्ञापन

और पढ़िए –PAK vs NZ: सेंचुरी ठोक दर्द से कराह उठे फखर जमां, चौथी ही गेंद पर हो गए रनआउट, देखें वीडियो

IND vs AUS: ‘बहुत निराश हूं…’, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर स्टार खिलाड़ी का छलका दर्द

पहले क्वार्टर में 1-0 से बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे क्वार्टर में तूफानी प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे। हॉफ टाइम तक 4-0 से बढ़त बना ली थी।

विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर में भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा। इसके जवाब में फ्रांस के खिलाफ संघर्ष जरूर कर रहे थे, लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हुए। तीसरे क्वार्टर में कंगारुओं ने तीन गोल दाग बढ़त 7-0 की कर ली। इसके बाद आखिरी क्वार्टर में बस मैच का औपचारिकता बची थी। लेकिन आॉस्ट्रलिया की टीम कहां मानने वाली थी। टॉम विकैम ने 53वें मिनट में एक गोल कर दिया और टीम को 8-0 से बड़ी जीत दिलाई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola