Hockey WC 2023: ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पटानी-रणवीर सिंह ने किया धांसू परफॉर्म, झूम उठे 40 हजार फैंस, देखें VIDEO

Hockey World Cup Opening Ceremony Highlights 2023

Hockey World Cup Opening Ceremony Highlights 2023

विज्ञापन

Hockey World Cup Opening Ceremony: हॉकी विश्वकप 2023 का आगाज ओपनिंग सेरेमनी के साथ रंगारंग अंदाज में हुआ। बुधवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी, रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने क्रू मेंबर के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी। मेंस हॉकी विश्वकप की ओपनिंग सेरेमनी करीब 2.30 घंटे तक चली।

विज्ञापन

रणवीर सिंह और दिशा पाटनी ने बांधा समां

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी और रणवीर सिंह को देख स्टेडियम में बैठे हजारों की संख्या में दर्शक झूम उठे। इस सेरेमनी में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शिरकत की और हॉकी फैंस को संबोधित भी किया।

विज्ञापन

दिशा पटानी ने जीता फैंस का दिल

हॉकी विश्वकप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेत्री दिशा पटानी को खास तौर पर इनवाइट किया गया था, उन्होंने अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया, वह ब्लैक कलर की ड्रेस में परफॉर्म करती दिखीं। ओपनिंग सेरेमनी में दिशा और रणवीर सिंह के अलावा फेमस म्युजिक डायरेक्टर प्रीतम ने भी परफॉर्म किया और हॉकी विश्वकप 2023 का एंथम सॉन्ग भी कम्पोज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नवीन पटनायक ने रणवीर को दी जर्सी

दरअसल, इस बार हॉकी विश्वकप 2023 का आयोजन भारत के ओडिशा में हो रहा है। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक्टर रणवीर सिंह को एक जर्सी भी गिफ्ट की है, जिस पर रणवीर का नाम भी लिखा था।

विज्ञापन

स्टेडियम में मौजूद थे 40 हजार दर्शक

खास बात ये है कि स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों जुटे थे, जिनके सामने कोरियन पॉप-बैंड ब्लैकस्वान ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस सेरेमनी शो को मनीष पॉल और गौहर खान ने शो को होस्ट किया। अब कल यानी 13 जनवरी से हॉकी विश्वकप का आगाज हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ