Hockey world cup 2023: ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी विश्व कप में आज के पहले मैच में मलेशिया ने चिली को 3-2 से हराया। वहीं, नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 4-0 से मात दी। नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

जीत के साथ ही नीदरलैंड की टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। नीदरलैंड ने अपन दोनों मुकाबले जीते हैं। अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड ने मलेशिया को 4-0 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेशिया ने चिली को हराया

मलेशिया ने अपने मैच में चिली को हराया। मैच के तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया। हमसानी अशरान ने 40वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। वहीं, सुमानत्री नोरसियाफिक ने 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग मलेशिया को 3-2 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने कोई गोल नहीं होने दिया। इस तरह मलेशिया ने चिली को 3-2 से हरा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ