---विज्ञापन---

Hockey World Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, बनाया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ओडिशा के राउरकेला में भारत-स्पेन के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत करते हुए 13वें मिनट में गोल दाग दिया। हालांकि स्पेन की शुरुआत बेहतर रही और वह दबाव बनाती रही, लेकिन भारत को मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ओडिशा के राउरकेला में भारत-स्पेन के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत करते हुए 13वें मिनट में गोल दाग दिया। हालांकि स्पेन की शुरुआत बेहतर रही और वह दबाव बनाती रही, लेकिन भारत को मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए अमित रोहदास ने शानदार गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ टीम इंडिया ने हॉकी वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप में अपने 200 गोल पूरे किए। इन 200 गोल्स के साथ टीम इंडिया हॉकी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है। दुनियाभर में सिर्फ तीन टीमें ही 200 गोल से ज्यादा कर पाने का कारनाम कर सकी हैं।

और पढ़िए – Hockey World Cup 2023: मैदान पर अपना जलवा बिखेरेगी डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम, जर्मनी भी दिखाएगी दम

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया ने किए हैं सबसे ज्यादा गोल

हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। शुक्रवार को ही खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से शिकस्त देकर कोहराम मचा दिया। इन 8 गोल्स के साथ हॉकी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 313 गोल कर लिए हैं। वहीं नीदरलैंड्स गोल के मामले में दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड्स ने हॉकी वर्ल्ड कप में 267 गोल किए हैं। वहीं भारत तीसरे और स्पेन चौथे स्थान पर काबिज है। स्पेन ने अब तक 176 गोल दागे हैं।

और पढ़िए –FIH Hockey World Cup 2023: गरीबी में पला-बढ़ा, बांस की डंडी से खेली हॉकी, आज विश्व कप में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेगा…

---विज्ञापन---

पाकिस्तान है सबसे सफल टीम

भुवनेश्वर और राउरकेला में 2023 विश्व कप आयोजित किया जा रहा है। हॉकी विश्व कप पहली बार 1971 में आयोजित किया गया था। इससे पहले 27 देशों ने 14 संस्करणों में भाग लिया था। इन संस्करणों में कुल 2,433 गोल किए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स उन तीन टीमों में से दो हैं जिन्होंने लगातार संस्करणों में विश्व कप जीता है। फ्रांस सबसे कम गोल करने वाली टीम है। फ्रांस ने सिर्फ 21 गोल किए हैं। फ्रांस ने केवल तीन विश्व कप संस्करण खेले हैं। चिली और वेल्स ऐसी दो टीमें हैं जो इस वर्ल्ड कप में अपनी शुरुआत कर रही हैं। पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप में सबसे सफल टीम है, जिसने 4 बार खिताब जीता है। हालांकि इस बार वह क्वालिफाई कर पाने में नाकाम रही।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

https://waterfordbanquet.com/

First published on: Jan 13, 2023 08:01 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola