नई दिल्ली: टीम इंडिया ने शुक्रवार को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ विश्व कप अभियान की दमदार शुरुआत की। भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में स्पेन को 2-0 से शिकस्त दे दी। भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और स्पेन को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। अंतत: टीम इंडिया ने पहला मुकाबला जीतकर विजयी शुरुआत कर ली। भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है। यह लगातार दूसरी बार है जब भारत और ओडिशा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने 13वें मिनट में दागा पहला गोल

पहले क्वार्टर में स्पेन की टीम हावी दिखी, लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक भी गोल नहीं होने दिया है। श्रीजेश ने शानदार बचाव किए करते हुए टीम इंडिया को आगे रखा। टीम इंडिया को 11वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि हरमनप्रीत इसे कन्वर्ट नहीं कर सके। इसके बाद 13वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। अमित रोहिदास ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। अमित ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़िए – क्रिकेट की नई सनसनी: 81 चौके-18 छक्के, 40 ओवर के मैच में खेली 508 रनों की ताबड़तोड़ पारी

26वें मिनट में दागा दूसरा गोल

इसके बाद हाफ टाइम तक टीम इंडिया पूरी तरह से हावी रही। 26वें मिनट में भारत को गोल का दूसरा मौका मिला। 26वें मिनट में भारत के लिए हार्दिक सिंह ने शानदार गोल दाग भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम के बाद दोनों टीमों के बीच गोल की जद्दोजहद चलती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम ने आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा और आखिरकार पहले ही मुकाबले में 2-0 से शानदार जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की।

इसका प्रारूप ऐसा है कि पूल डी में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जाती है। दूसरे, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें पूल सी से तीसरे और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के खिलाफ एक क्रॉसओवर राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी। मेजबान भारत 48 वर्षों बाद अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ