नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से शिकस्त थमा दी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले में फुल टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा, लेकिन इसके बाद सांसें रोक देने वाले पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 गोल कर भारत का वर्ल्ड कप का सपना तोड़ डाला। इस हार के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत अब 26 जनवरी को क्लासिफिकेशन राउंड में जापान से खेलेगा। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बेल्जियम से होगा।
न्यूजीलैंड के हीरो बने 21 साल के सीन फिंडले
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन न्यूजीलैंड ने फुल टाइम से पहले जोरदार वापसी कर ली। न्यूजीलैंड के 21 साल के हॉकी खिलाड़ी सीन फिंडले टीम के हीरो रहे, उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए फुल टाइम से पहले तीसरा गोल दाग स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में 2 गोल कर टीम को शानदार जीत दिला दी। उनकी इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल और सैम लेन ने भी गोल किए।
और पढ़िए – ‘मंत्रमुग्ध…’, 16 साल की पार्शवी चोपड़ा ने मिताली राज को बना लिया मुरीद
कौन हैं सीन फिंडले?
सीन एथन फिंडले का जन्म 5 दिसंबर 2001 को न्यूजीलैंड के हॉक्स बे शहर में हुआ था। वह न्यूजीलैंड के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं। फिंडले ने 2019 में जोहोर बाहरू में जोहोर कप में न्यूजीलैंड अंडर-21 टीम के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी। दिसंबर 2020 में फिंडले को पहली बार ब्लैक स्टिक्स स्क्वाड में नामित किया गया। उन्हें भारत में आयोजित होने वाले FIH जूनियर विश्व कप के लिए 2021 की टीम में भी नामित किया गया था। फिंडले ने 2021 में पामर्स्टन नॉर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी सीरीज के दौरान सीनियर नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया। खास बात यह है कि वह अपने डेब्यू मैच में भी एक गोल करने का कारनामा कर चुके हैं।
और पढ़िए – इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
महज 19 साल की उम्र में किया ओलंपिक डेब्यू
सीन फिंडले ब्लैक स्टिक्स के अंडर 21 प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं। उन्होंने टोक्यो में अपना ओलंपिक डेब्यू किया था। खास बात यह है कि सीन ने महज 19 साल की उम्र में टोक्यो ओलंपिक में एंट्री लेकर दुनिया को चौंका दिया था। टोक्यो ओलंपिक से पहले उनका मां की मृत्यु हो गई थी। जबकि वह खुद बीमार रहे। उन्हें बेहतरीन स्किल और बहुमुखी प्रतिभा का धनी माना जाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines