---विज्ञापन---

‘हमेशा रहा है मेरे दिल में ​तिरंगा…’, सचिन तेंदुलकर ने बालकनी में लगाया झंडा

नई दिल्ली: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में तिरंगा लहरा रहा है। केंद्र सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रही है और ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन इसी का एक हिस्सा है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। हमेशा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में तिरंगा लहरा रहा है। केंद्र सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रही है और ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन इसी का एक हिस्सा है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं।

हमेशा रहा है मेरे दिल में ​तिरंगा
इसी कैंपेन से जुड़कर दिग्गज ​क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना जगाई। सचिन ने ट्विटर से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे घर की बालकनी में तिरंगा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सचिन ने कहा, हमेशा रहा है मेरे दिल में ​तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर तिरंगा। सचिन जब तिरंगा लगाते हैं, तब कहते हैं- दिल में भी तिरंगा, घर में भी तिरंगा, जय हिंद।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िएHasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत, पीएम मोदी से की ये अपील

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन

 

---विज्ञापन---

धोनी ने बदली डीपी
वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत भावना जाहिर की है। धोनी ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर पर तिरंगा लगाया है। उन्होंने अपनी इस्टाग्राम DP को बदलकर नई तस्वीर में भारतीय ध्वज लगाया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है ‘भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं।’

​हालांकि धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्होंने अपनी DP चेंज कर देशभक्ति की झलक पेश की है।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 13, 2022 07:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola