अहमदाबाद गुजराता विधानसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान जारी है। आज 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान और इरफान पठान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुजरात के दूसरे चरण के लिए वड़ोदरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान के कहा कि मैं लोगों से बाहर आने और मतदान करने की अपील करता हूं।’ इरफ़ान पठान ने कहा, “मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मुझे पता चला है कि अब तक केवल 60% मतदान हुआ है, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आएं और इसे बढ़ाएं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारा देश एक महाशक्ति बन सकता है। हमारे पास युवा और क्षमता है।”
दूसरे चरण में वोटिंग के लिए 2.5 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड हैं। दूसरे और अंतिम फेज में 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण के मतदान में भाजपा और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर तीन बजे तक 50.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब तक अहमदाबाद में 44.67, आणंद में 53.75, अरावली में 54.19, बनासकांठा में 55.52, छोटा उदयपुर में 54.40, दाहोद में 46.17, गांधीनगर में 52.05, खेड़ा में 53.94, मेहसाणा में 51.33, महिसागर में 48.54, पंचमहल में 53.84, पाटन में 50.97, साबरकांठा में 57.23 और वडोदरा में 49.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
74 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
369 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
400 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
400 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
418 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines