नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-H के मुकाबले में घाना का सामना कोरिया रिपब्लिक से हुआ। घाना ने कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
कोरिया मजबूत टीम है और इस मैच से पहले फेवरेट थी। घाना की टीम वर्ल्ड कप में पिछले पांच मैचों में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। उसके दो मैच ड्रॉ रहे हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन आज अफ्रीकन टीम ने कमाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाफ में घाना ने किया दो गोल

पहले हाफ में ही 24वें मिनट में मोहम्मद सालिसु ने गोल दागा और घाना को 1-0 की बढ़त दिला दी। घाना के लिए दूसरा गोल 34वें मिनट में मोहम्मद कुडुस ने दागा। उन्होंने जॉर्डन अयू के शानदार पास पर हेडर से गोल किया। हाफ-टाइम तक घाना ने कोरिया रिपब्लिक पर 2-0 की बढ़त बना लिया।

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs NZ: तीसरे वनडे में पंत और सैमसन में किसे मिलनी चाहिए प्लेइंग 11 में जगह? दिग्गज खिलाड़ी ने दे दिया जवाब

दूसरे हाफ में कोरियाई टीम ने जबरदस्त वापसी की

दूसरे हाफ में कोरियाई टीम ने जबरदस्त वापसी की है। टीम ने तीन मिनट में दो गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया है। दोनों गोल कोरिया के लिए चो ग्यूसंग ने हेडर पर दागे। चो ग्यूसंग ने दोनों गोल शानदार हेडर से किया। उन्होंने 58वें और 61वें मिनट में गोल किया।

घाना की टीम आज हार मानने वाली नहीं थी। मैच के 68वें मिनट में मोहम्मद कुडुस ने मैच का अपना दूसरा गोल दागा। इस गोल की मदद से घाना की बढ़त 3-2 की हो गई है। इस जीत के साथ अपने ग्रुप में घाना की टीम तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ