FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में आज होंगे चार मैच, लियोनल मैसी समेत ये दिग्गज खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

FIFA World Cup 2022 Todays match Lionel Messi

FIFA World Cup 2022 Todays match Lionel Messi

FIFA World Cup 2022 Today’s Matches: कतर में खेले जा रहे फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और हर रोज कई मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज टूर्नामेंट में 4 मैच होंगे। ये दिन फुटबॉल फैंस के लिए बेहद ही खास होने वाला हैं क्योंकि आज मैदान पर सबके पसंदीदा खिलाड़ी लियोनल मैसी उतरने वाले हैं। मैसी के अलावा भी कई दिग्गज खिलाड़ी अपना रंग बिखेरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 Today’s Matches: ये हैं आज के मैच

1. अर्जेंटिना vs साउदी अरब – 3:30 बजे

2. डेनमार्क VS ट्यूनिशिया – 6:30 बजे

विज्ञापन

3. मैक्सिको और पोलैंड – 9: 30 बजे

4. फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया- राज 12:30 बजे

विज्ञापन

1. अर्जेंटिना vs साउदी अरब

आज (मंगलवार) सबसे पहला मैच अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें लियोनल मैसी पर रहने वाली है जो कि बेहद फिट नजर आ रहे हैं और उनका मैच खेलने की पूरी संभावना हैं.

2. डेनमार्क VS ट्यूनिशिया

दिन का दूसरा मैच ग्रुप-डी में डेनमार्क और ट्यूनीशिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से होगा, जो एजुकेशन सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। डेनमार्क और ट्यूनिशिया दोनों ही काफी दमदार टीमें हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं डेनमार्क ने पिछले साल यूरो कप भी जीता था।

विज्ञापन

3. मैक्सिको VS पोलैंड

दिन का तीसरा मैच मेक्सिको और पोलैंड के बीच खेला जाने वाला हैं। ये मैच भारतीय समयानुसार 9:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में पोलैंड के स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवानडॉस्की का जलवा देखने को मिलेगा। ये उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता हैं इसीलिए वे इसमें पूरी जी जान फूंकना चाहेंगे।

4. फ्रांस VS ऑस्ट्रेलिया

दिन का आखिरी मैच डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एमबापे दिखाई देने वाले हैं। ये मैच जीतकर फ्रांस ट्रॉफी को बचाने के लिए आगे बढ़ना चाहेगी।

विज्ञापन

भारत में किस चैनल पर देख सकेंगे पूरा मैच?

फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर मैच देख सकते हैं।

विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें सारे मैच ?

जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ