नई दिल्ली: ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने कहा है कि इस साल के विश्व कप के लिए इंग्लैंड और वेल्स के 1,300 से अधिक प्रशंसकों को कतर की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नए नियम शुक्रवार से लागू हो गए हैं। इसके तहत फुटबॉल से संबंधित हिंसा के इतिहास वाले समर्थकों को खेल के शोपीस इवेंट की यात्रा करने से रोका जा रहा है। कतर में फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेगा।
कानून तोड़ने वालों को सजा
गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, “हम कानून तोड़ने वालों के व्यवहार से रोमांचक टूर्नामेंट को धूमिल नहीं होने देंगे।” पिछले सीजन में इंग्लिश फुटबॉल फैंस की ओर से काफी परेशानी देखी गई। प्रीमियर लीग ने नए अभियान से पहले दुर्व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा उपायों की शुरुआत की है। गृह कार्यालय ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रशंसकों को छह महीने की जेल और असीमित जुर्माना का सामना करना पड़ सकता है।
आपराधिक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
गृह सचिव ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति जिसने “पहले परेशानी का कारण बना है और फिर से ऐसा करने की संभावना है” को यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ब्रेवरमैन ने कहा, “हिंसा, दुर्व्यवहार और अव्यवस्था यहां बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विश्व कप में इस आपराधिक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए हम यह कड़ा रुख अपना रहे हैं।”
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines