FIFA World Cup 2022: रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी। कांटे के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। मेसी और अर्जेंटीना की जीत के बाद भारत में जश्न शुरू हो गया। इस विशाल जीत के बाद क्रिकेट जगत भी गदगद हो गया और कई भारतीय दिग्गजों ने मेसी समेत अर्जेंटीना को बधाई दी। वहीं रवि शास्त्री तो कतर भी पहुंचे।
सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज
अर्जेंटीना की जीत पर तेंदुलकर ने ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा कि “मेसी के लिए ऐसा करने पर अर्जेंटीना को बहुत-बहुत बधाई! जिस तरह से उन्होंने अभियान की शुरुआत की और फिर उसके बाद शानदार वापसी की। अतिरिक्त समय के अंत में शानदार तरीके से गोल को सेव करने के लिए मार्टिनेज का विशेष उल्लेख। यह मेरे लिए स्पष्ट संकेत था कि अर्जेंटीना इस कप को हासिल कर लेगा।”
और पढ़िए – ‘माराडोना मुस्कुरा रहे होंगे…’ अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी के लिए पेले ने भेजा खास संदेश
युवराज सिंह ने मेसी के साथ सचिन तेंदुलकर को किया याद
अर्जेंटीना की जीत पर भारतीय टीम के सितारे युवराज सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और 10 नंबर जर्सी जो कि सचिन तेंदुलकर और मेसी दोनों ही है उसकी महानता बताई। युवराज ने लिखा कि ये फुटबॉल का अविश्वस्नीय गेम था। मेरे लिए ये बताना मुश्किल है कि ये मेसी के लिए कितना खास होगा। उन्होंने ये भी कहा कि इसे देख कर मुझे पुराने समय कि याद आ गई जब हमनें नंबर 10 जर्सी( सचिन तेंदुलकर) के लिए ये करिश्मा किया था।
और पढ़िए – ‘हम वापस आएंगे’, वर्ल्ड कप के फाइनल में मचाई तबाही, एक दिन बाद किलियन एम्बाप्पे ने किया ट्वीट
और पढ़िए – ‘Mbappe is dead…’ अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम में उड़ाया फ्रांस का मजाक, देखें वीडियो
दिनेश कार्तिक और सुनील छेत्री ने भी दी बधाई
सचिन युवराज के अलावा दिनेश कार्तिक ने भी इस जीत के बाद ट्वीट किया और लिखा कि कुछ चीज़े पहले से लिखी होती है और में इस पर भरोसा रखता हूं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये मैच कितना रोमांचक था और क्रिकेट के अलावा सालों बाद कोई और खेल मुझे इतना पसंद आया है। वहीं सुनील छेत्री ने लिखा कि ये अब तक का सबसे बेहतरीन फुटबॉल गेम था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines