FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में राउंड ऑफ 16 का दौर जारी है। इसमें हर रोज दमदार मैच देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी दो मजेदार मैच खेले जाने वाले हैं। आज पहला मैच पहला मुकाबला गत उपविजेता क्रोएशिया और जापान के बीच है। यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में ब्राजील की टीम दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। यह मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: Mbappe का पावर, गोलपोस्ट के कॉर्नर में जड़ दिया खतरनाक गोल, देखें वीडियो
FIFA World Cup 2022 Todays Matches: ये है आज के मैच
1. क्रोएशिया vs जापान – रात 8:30 बजे
2. ब्राजील vs साउथ कोरिया- रात 12:30 बजे
1. क्रोएशिया vs जापान
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड ऑफ 16 में आज पहला मैच गत उपविजेता क्रोएशिया और जापान के बीच खेला जाने वाला है। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। मैच से पहले क्रोएशिया को फेवरेट माना जा रहा है लेकिन जापान भी बड़ा उलटफेर कर सकती है। जापान ने ग्रुप स्टेज में जर्मनी और स्पेन जैसी टीमों को हराया है। ऐसे में क्रोएशिया इस एशियाई टीम को हल्के में नहीं लेगा। वहीं, क्रोएशियाई टीम ने ग्रुप में दो मैच ड्रॉ खेले और सिर्फ कनाडा को हराने में सफल हुआ। क्रोएशियाई को अगर अपना आगे का सफर जारी रखना है तो उसे जापानी स्ट्राइकरों को रोकने के लिए खास रणनीति बनानी होगी।
2. ब्राजील vs साउथ कोरिया
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड ऑफ 16 में दूसरा मैच पांच बार की चैंपियन ब्राजील और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में ब्राजील के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार वापसी कर रहे हैं। नेमार सर्बिया के खिलाफ खेले गए मैच में चोट के चलते बाहर हो गए थे। उनकी वापसी के चलते टीम और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।
वहीं उसका मुकाबला साउथ कोरिया से है जिसने लीग स्टेज में एक मैच जीता था और एक ड्रॉ खेला था जिसके बाद वह प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines