FIFA World Cup 2022: मैच से पहले रोनाल्डो के निकले आंसू, सुर्ख आंखों की ये तस्वीरें वायरल

fifa world cup 2022 cristiano ronaldo

fifa world cup 2022 cristiano ronaldo

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के तहत गुरुवार को पुर्तगाल और घाना के बीच मुकाबला खेला गया। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच से पहले भावुक नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उनकी आंखें लाल हैं और वे काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड से पहले फुटबॉल क्लब रीयल मैड्रिड का भी हिस्सा रह चुके हैं। रोनाल्डो अक्सर फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलते नजर आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोनाल्डो के नाम कुल 701 गोल दर्ज

रोनाल्डो को अब तक 5 बार Ballon d’Or अवॉर्ड मिल चुका है। साथ ही वह 4 बार यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड जीत चुके हैं। रोनाल्डो ने कुल 32 ट्रॉफी जीती हैं। क्लब करियर में रोनाल्डो के नाम कुल 701 गोल दर्ज हैं। वह इस मामले में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (695) से आगे हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में रोनाल्डो के नाम 7 गोल दर्ज हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के नाम 117 गोल शामिल हैं।

रोनाल्डो की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए UEFA Champions League ने लिखा- 800 से अधिक गोल, UCL में 140 यह अभी भी रोनाल्डो के लिए बहुत मायने रखता है। 37 साल के रोनाल्डो अपना पांचवां और संभवतया आखिरी विश्वकप खेल रहे हैं। इसलिए ये तस्वीरें काफी खास बन गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिल सकता है बड़ा प्रस्ताव

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्‍तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मैनचेस्टर यूनाइटेड क्‍लब ने नाता तोड़ लिया है। उनके विस्फोटक इंटरव्यू के बाद फुटबॉल क्लब और उन्होंने आपसी सहमति से ये फैसला लिया।

विज्ञापन

अब खबर है कि सऊदी अरब के क्लब अल-हिलाल ने उन्‍हें दो सीजन के लिए जोड़ने के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी, हालांकि स्‍टार फुटबॉलर ने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया था। रोनाल्डो का कहना था कि वह उच्चतम स्तर पर फुटबॉल खेलना जारी रखना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि कई क्लब रोनाल्डो के संपर्क में हैं और वे जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ