---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: अद्भुत…अविश्वसनीय, मोरक्को के फुटबॉलर ने फ्री किक पर दागा खतरनाक गोल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया को दंग कर दिया। दुनिया में 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को रौंदकर इतिहास रचा। मोरक्को के फुटबॉलर अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबुखलाल ने बड़ा धमाका किया और दो गोल दागकर इस बड़े उलटफेर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया को दंग कर दिया। दुनिया में 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को रौंदकर इतिहास रचा। मोरक्को के फुटबॉलर अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबुखलाल ने बड़ा धमाका किया और दो गोल दागकर इस बड़े उलटफेर को अंजाम दे दिया।

अल थुमामा स्टेडियम, कतर में एफ ग्रुप के इस मैच में बेल्जियम की करारी हार देख फुटबॉल फैंस हैरान है। इस मुकाबले में अब्देलहामिद साबिरी ने ​फ्री किक से शानदार गोल का ऐसा नजारा दिखाया कि जिसने भी देखा उसने दांतो तले अंगुली दबा ली।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – मोरक्को ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को रौंद बना दिया ये रिकॉर्ड

अब्देलहामिद साबिरी ने दागा खतरनाक गोल

ये शानदार गोल 73वें मिनट में देखने को मिला। जैसे ही साबिरी को बॉल मिली, उन्होंने कॉर्नर से ऐसा धमाकेदार कर्लिंग गोल मारा कि बेल्जियम का गोलकीपर पूरी तरह बीट हो गया। ये गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर के शानदार डाइव के बावजूद वह बॉल को नेट में जाने से नहीं रोक पाया। इस वर्ल्ड कप में यह पहला गोल था जो फ्री किक से सीधे नेट में दागा गया। साबिरी ने पहला गोल कर मोरक्को को पहली बढ़त दिलाई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मोरक्को ने रचा इतिहास

मोरक्को के खिलाड़ी इस मैच में पूरी तरह से हावी रहे। 90वें मिनट के बाद अबूखलाल ने दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में धमाकेदार गोल दाग बेल्जियम को करारी शिकस्त थमा दी। इस जीत से मोरक्को ग्रुप एफ तालिका में बेल्जियम की जगह शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि बेल्जियम टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

और पढ़िए कतर में आया तूफान…कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मोरक्को ने इसके साथ वर्ल्ड कप में अपना सिर्फ तीसरा मैच जीतकर इतिहास रच दिया। मोरक्को ने बेल्जियम के आठ सीधे ग्रुप गेम जीत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 27, 2022 10:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola