नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप के मुकाबलों में रोमांच चरम पर है। रविवार को राउंड ऑफ 16 के तहत फ्रांस-पोलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से रौंद डाला। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस के लिए पहला गोल ऑलिवर गिरॉड ने किया। ऑलिवर ने 44वें मिनट में एक गोल दागकर पहले हाफ में अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। और पढ़िए FIFA World Cup 2022: हवा को चीर Memphis Depay ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर रह गया दंग, देखें वीडियो

एम्बापे ने दागे शानदार गोल 

इसके बाद केलियान एम्बापे ने 74वें मिनट में गोल दाग फ्रांस को शानदार बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 90वें मिनट तक कांटे की टक्कर चलती रही। आखिरकार 90+1 मिनट में एम्बापे ने अपना दूसरा गोल दाग दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए। और पढ़िए - FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने महाशक्ति USA को दिनदहाड़े लूटा, 3-1 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से किया बाहर फ्रांस की जीत लगभग तय थी, लेकिन पोलैंड के फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने लड़ाई लड़ते हुए 90+9वें मिनट में गोल दाग दिया। हालांकि इस गोल का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा और पोलैंड फ्रांस से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। और पढ़िए - खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें