FIFA World Cup 2022: कतर में आया तूफान...कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 croatia vs canada alphonso davies goal

FIFA World Cup 2022 croatia vs canada alphonso davies goal

नई दिल्ली: ​कतर में रविवार को तूफान आया। जी हां, तूफान…क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सबसे तेज गोल दाग दिया गया है। क्रोएशिया और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही कनाडा को क्रोएशिया से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कनाडा के फुटबॉलर का सिर्फ एक गोल इतिहास रच गया।

विज्ञापन

अल्फोंसो डेविस ने दागा सबसे तेज गोल

कनाडा के फुटबॉलर अल्फोंसो डेविस ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। डेविस को टीम के साथी तजोन बुकानन ने दाहिने किनारे से क्रॉस पास दिया जिसे उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ सिर पर लिया और तूफान की गति से हेडर मार नेट को चीर डाला।

विज्ञापन

ये गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर इसे रोकने की कोशिश भी कर पाता, इससे पहले ही गेंद नेट से जा टकराई। कतर वर्ल्ड कप 2022 के सबसे तेज गोल को देख क्रोएशिया का गोलकीपर भी दंग रह गया। डेविस ने हेडर से महज 68 सेकंड में गोल कर इतिहास रचा। यह कनाडा का विश्व कप में पहला गोल भी था।

विज्ञापन

https://twitter.com/Ice_kid_237/status/1596947782308622336

कोडी गक्पो को छोड़ा पीछे

डेविस के गोल ने नीदरलैंड के कोडी गक्पो को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने मैच शुरू होने के छठे मिनट में इक्वाडोर के खिलाफ टीम के 1-1 से ड्रॉ में गोल किया था। इससे पहले क्लिंट डेम्पसी ने 2014 में घाना के खिलाफ 29 सेकंड के बाद गोल किया था। अब 68 सेकंड के बाद कनाडा का गोल विश्व कप में ग्रुप चरण के मैच में सबसे तेज गोल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

लुकास पोडॉल्स्की के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

जर्मनी के स्ट्राइकर लुकास पोडॉल्स्की के पास अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 2013 में इक्वाडोर के खिलाफ किक-ऑफ के बाद महज छह सेकंड के अंदर गोल दागा था।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ