---विज्ञापन---

WHAT A GOAL: नेमार ने गोलकीपर को छका नेट को चीरा, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। शुक्रवार को क्रोएशिया और ब्राजील के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में फुल टाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन पहले एक्स्ट्रा टाइम में स्टार फुटबॉलर नेमार ने ऐसा गोल दागा कि दुनिया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। शुक्रवार को क्रोएशिया और ब्राजील के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में फुल टाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन पहले एक्स्ट्रा टाइम में स्टार फुटबॉलर नेमार ने ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। ये नजारा 105 वें मिनट में देखने को मिला। क्रोएशिया के फुटबॉलर गेंद को रोकने के लिए फील्डिंग जमाए खड़े थे।

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने पेनल्टी शुटआउट में दिखाया जलवा, अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को रोमांचक मैच में दी मात

---विज्ञापन---

तेजी से आगे बढ़े नेमार 

इतने में नेमार बॉल को पैरों में घुमाते हुए आगे बढ़े। उन्होंने शानदार पास दिया और फिर तेजी से आगे चले गए। उन्हें पूरा यकीन था कि जैसे ही बॉल उनके पैरों में आएगी वे गोल दाग देंगे, हुआ भी यही जैसे ही नेमार को लुकास से पास मिला, वह क्रोएशिया के फुटबॉलर्स को छकाते हुए इतनी तेजी से आगे बढ़े कि उन्हें रोकना मुश्किल हो गया।

https://twitter.com/goalsreplayg/status/1601263829920251904

---विज्ञापन---

तालियों से गूंज उठा स्टेडियम 

क्रोएशिया के गोलकीपर की भी सांसें उड़ने लगीं, वह तेजी से आगे आया लेकिन नेमार को जैसे ही मौका मिला उन्होंने गोलपोस्ट के नेट में ऐसा तूफानी गोल जड़ा कि बॉल हवा को चीरती चली गई। नेमार का ये हैरतअंगेज गोल देख कतर का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। हालांकि इसके बाद क्रोएशिया के फुटबॉलर ब्रूनो पेटकोविक ने 116वें मिनट में ही गोल दाग इस लीड को 1-1 से बराबर कर दिया।

FIFA World Cup 2022: ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, लेकिन नेमार ने रच दिया इतिहास, गोल में की पेले की बराबरी

---विज्ञापन---

WHAT A GOAL किया ट्रेंड 

नेमार के इस शानदार गोल से सोशल मीडिया गदगद हो उठा। दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों ने नेमार के इस गोल की तारीफ की है। इसके बाद ट्विटर पर WHAT A GOAL ट्रेंड करने लग गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 09, 2022 11:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola