---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, लेकिन नेमार ने रच दिया इतिहास, गोल में की पेले की बराबरी

नई दिल्ली: शुक्रवार को 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील भले ही क्रोएशिया से हारकर बाहर हो गई हो, लेकिन स्टार फुटबॉलर नेमार ने इतिहास रच दिया। नेमार ने शुक्रवार को ब्राजील के लिए अपना 77वां गोल दागा। इस गोल के साथ उन्होंने ब्राजील के सर्वकालिक अग्रणी स्कोरर के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: शुक्रवार को 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया की नंबर 1 टीम ब्राजील भले ही क्रोएशिया से हारकर बाहर हो गई हो, लेकिन स्टार फुटबॉलर नेमार ने इतिहास रच दिया। नेमार ने शुक्रवार को ब्राजील के लिए अपना 77वां गोल दागा। इस गोल के साथ उन्होंने ब्राजील के सर्वकालिक अग्रणी स्कोरर के रूप में पेले की बराबरी कर ली। ब्राजील के फारवर्ड ने क्रोएशिया के खिलाफ अपनी टीम के विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच के अतिरिक्त समय के पहले हाफ में गोल किया।

ब्राजील के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं पेले

नेमार ने मील के पत्थर से दो गोल की दूरी पर टूर्नामेंट में प्रवेश किया था। टखने की चोट से वापसी करने के बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 16वें राउंड में अपना 76वां गोल किया। पेले इन दिनों ब्राजील के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि 82 वर्षीय पेले की हालत सर्जरी के बाद ठीक है।

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने हवा को चीरते हुए दाग दिया तूफानी गोल, पेले को भी छोड़ा पीछे, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

124 मैचों में 77 गोल

30 साल के नेमार ने ब्राजील के लिए 124 मैचों में 77 गोल किए हैं। 2002 में ब्राजील के साथ विश्व कप विजेता रोनाल्डो 98 मैचों में 62 गोल के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं। नेमार पहली बार 2010 में 18 साल की उम्र में ब्राजील के लिए खेले थे। वह राष्ट्रीय टीम के साथ अपना पहला बड़ा खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। पेले ने तीन विश्व कप जीते, जिसमें 1958 का टूर्नामेंट भी शामिल है। जिसमें वह महज 17 साल के थे। उन्होंने 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जिताने में भी मदद की थी।

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi ने पेनल्टी शुटआउट में दिखाया जलवा, अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को रोमांचक मैच में दी मात

---विज्ञापन---

तीसरा वर्ल्ड कप 

नेमार अपने तीसरे विश्व कप में खेल रहे थे। पेले और रोनाल्डो के अलावा तीन अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले वह ब्राजील के एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं। उन्होंने सेलेकाओ को 2013 कन्फेडरेशन कप और 2016 रियो डी जनेरियो खेलों में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने में मदद की थी। सर्बिया के खिलाफ ब्राजील की शुरुआती जीत में नेमार का टखना चोटिल हो गया था।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 10, 2022 12:16 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola