नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल को लेकर दुनियाभर में दीवानगी देखने को मिल रही है। फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर कई भविष्यवाणियां भी सामने आई हैं। दिग्गज ब्रिटिश पत्रकार और रोनाल्डो का इंटरव्यू लेने वाले पीयर्स मॉर्गन ने वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
अर्जेंटीना हारेगी, मेसी रोएंगे
मॉर्गन ने ट्वीट कर कहा- भविष्यवाणी: फ्रांस विश्व कप जीतने के लिए अर्जेंटीना को 3-1 से हरा देगा। एम्बाप्पे दो बार गोल करेंगे, ग्रीजमैन एमओएम होंगे और मेसी रोएंगे।
इसके बाद मॉर्गन ने एक और ट्वीट में कहा- मेसी के प्रशंसकों में आज उनकी कथित जीत के बारे में जितना अधिक अति-आत्मविश्वास है…उतना ही विश्वास है कि वह हारेंगे। पीयर्स मॉर्गन वही पत्रकार हैं, जिन्होंने रोनाल्डो का इंटरव्यू लिया था। रोनाल्डो ने इस इंटरव्यू में मैनचेस्टर यूनाइटेड मैनेजमेंट पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उनसे बीच वर्ल्ड कप में नाता तोड़ लिया था।
दोनों टीमें दो बार जीत चुकी हैं खिताब
बहरहाल, खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें आमने-सामने हो चुकी हैं। फ्रांस दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। उसने 1998 और 2018 में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। पिछले साल की चैंपियन टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने मैदान में उतरेगी। वहीं अर्जेंटीना भी दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। उसने 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप जीता था। अर्जेंटीना यदि वर्ल्ड कप जीतती है तो वह 36 साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी।
अर्जेंटीना का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं। अर्जेंटीना ने इसमें 6 मुकाबले जीते हैं जबकि फ्रांस ने तीन बार विजय प्राप्त की है। दोनों टीमों के बीच तीन बार ड्रॉ हो चुका है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines