FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाने के लिए उतरेंगे Lionel Messi, जानें कब और कैसे देख सकेंगे मैच
Edited By Siddharth Sharma

FIFA World Cup 2022 Lionel Messi Luka Modric
Edited By Siddharth Sharma

FIFA World Cup 2022 Lionel Messi Luka Modric
FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल का दौर खत्म हो गया है और आज से सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इस स्टेज में पहला मैच मंगलवार की देर रात अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार खिलाडी लियोनल मेसी अपना जलवा बिखेरेंगे। उनके साथ क्रोएशिया के दिग्गज स्ट्राइकर लुका मॉड्रिच पर भी सभी की निगाहें होंगी। ये मैच भारतीय समयानुसार देर रात को 12:30 बजे शुरू होगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ रही दोनों ही टीमों का खेलने का तरीक अलग अलग है। एकतरफ जहां अर्जेंटीना की टीम आगे से अटैक करके खेलती है और लियोनल मेसी लगातार मौके बनाते रहते हैं वहीं दूसरी तरफ क्रोएशिया का अपना ही एक अलग डिफेंसिव अप्रोच है। क्रोएशिया का डिफेंस दमदार है और उनके कीपर बोनो ने अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम को क्रोएशिया के डिफेंस को तोड़ने की कोई मजबूत प्लान बनाना होगा।
भारतीय फैंस फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच को जियो सिनेमा पर लाइव देख सकेंगे। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप का जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा है। इससे पहले ग्रुप-स्टेज के अलावा नॉकआउट मैचों का भी जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग किया गया। फुटबॉल फैंस जियो सिनेमा पर सेमीफाइनल के अलावा मैच भी लाइव देख सकेंगे। पहला सेमीफाइनल मैच 14 दिसंबर को क्रोएशिया और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। ये हर किसी के लिए फ्री है और आपको मैच का आनंद उठाने के लिए बस अपने फोन या फिर लैपटॉप पर जियो सिनेमा एप या वेबसाइट खोलनी होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: