FIFA World Cup 2022: क्रोएशिया के 4 गोल पर भारी पड़ा कनाडा के फुटबॉलर का गोल, रच दिया इतिहास

FIFA World Cup 2022 croatia vs canada alphonso davies

FIFA World Cup 2022 croatia vs canada alphonso davies

विज्ञापन

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। रविवार को जहां एक ओर 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को शिकस्त दी तो वहीं दूसरी ओर क्रोएशिया ने कनाडा को रौंद डाला। क्रोएशिया ने कनाडा पर 4-1 से जीत दर्ज की।

हावी रहे कनाडा के फुटबॉलर

क्रोएशिया के फुटबॉलर कनाडा पर पूरी तरह हावी रहे और उन्होंने एक के बाद एक 4 गोल दागकर धमाका कर दिया। क्रोएशिया के फुटबॉलर आंद्रेज क्रैमेरिक ने दो गोल दागे। उन्होंने 36वें और 70वें मिनट में शानदार गोल किया। वहीं मार्को लिवाजा ने 44वें मिनट और लोव्रो माजेर ने 90+4 मिनट में गोल दाग कनाडा को नेस्तनाबूत कर दिया।

Advertisment

अल्फोंसो डेवीस ने रचा इतिहास

हालांकि इस करारी हार के बावजूद कनाडा ने इतिहास रच दिया। कनाडा के फुटबॉलर अल्फोंसो डेविस ने कनाडा के लिए फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पहला गोल किया। इससे पहले 1986 में फुटबॉल टीम ने हिस्सा लिया था, लेकिन वह गोल नहीं कर सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दो बार लिया है हिस्सा

कनाडा की राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम ने दो मौकों पर 1986 और 2022 में फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है। विश्व कप के अधिकांश अन्य संस्करणों में कनाडा उत्तर अमेरिकी CONCACAF टीमों के लिए आरक्षित स्थानों में से एक स्थान हासिल करने में सफल नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से कनाडा ने क्रोएशिया के खिलाफ इस मुकाबले में सामना किया, उससे वाहवाही बटोर ली है।

विज्ञापन

अल्फोंसो डेविस ने न केवल कनाडा को पुरुष विश्व कप में पहुंचाया, बल्कि विश्व कप में अपना पहला गोल भी किया। खास बात यह है कि ये टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ