नई दिल्ली: भारत में फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को भारत और यूएसए महिला टीम के बीच ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में भारतीय टीम को अमेरिका से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम पहले हाफ के बाद पांच गोल का सामना कर चुकी थी। टीम ने दूसरे हाफ में तीन और गोल गंवाए और इस स्तर पर अपनी सबसे बड़ी हार झेली। उनकी पिछली सबसे खराब हार दक्षिण कोरिया के खिलाफ थी। भारतीय टीम के लिए एकमात्र सकारात्मक पहलू 62वें मिनट में आठवां गोल करने के बाद अंतिम 30 मिनट के खेल के लिए यूएसए को दूर रखने में सफल रखना था। यूएसए की टीम तकनीकी रूप से कहीं अधिक बेहतर थी। यूएसए ने दूसरे सत्र में तीन और गोल दागकर खुद को काफी आगे कर लिया।
दूसरी बार भारत को मेजबानी
भारत के मैदानों पर इससे पहले 2017 में अंडर-17 पुरुष वर्ल्ड कप खेला गया था। इस बार महिला विश्वकप के तहत एक दिन में 4 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 20 दिन तक चलेगा।
भारत के तीन शहरों नवी मुंबई में 10 मैच, गोवा में 16 और भुवनेश्वर में 6 मैच होंगे।
फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। दोनों सेमीफाइनल गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होंगे। 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील की टीम हैं जबकि ग्रुप-बी में जर्मनी, नाइजीरिया, चिली और न्यूजीलैंड हैं। वहीं ग्रुप-सी में स्पेन, कोलंबिया मैक्सिको और चीन हैं, आखिरी ग्रुप-सी में जापान, तंजानिया, कनाडा और फ्रांस की टीमें शामिल हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines