Daryl Mitchell injured: टी 20 विश्व कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगया है। टीम के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मेचल चोटिल होकर न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड 8 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड ने अभी तक त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए मिशेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
अभी पढ़ें – ISL 2022-23: इंडियन सुपर लीग का 9वां सीजन आज से शुरू, जानें कब और कैसे देख सकेंगे हर मैच
रिकवरी होने में समय लगेगा
31 वर्षीय डेरिल मिचेल को हाथ में चोट लगने के बाद उनका एक्स-रे किया गया है। जिसमें पता चला है कि उनकी पांचवी उंगली पर गंभीर चोट है। टीम के फिजियो थियो कपाकौलकिस के अनुसास, डेरिल मिचेल को ठीक होने में कम से कम 2 हफ्तों का समय लगेगा।
टी 20 विश्व कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका
टी 20 विश्व कप से ठीक पहले डेरिल मिचेल का चोटिल होने टीम के लिए बड़ा झटका है। वह गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने में सक्षम हैं और उनका हालिया फॉर्म भी जबरदस्त था। चोट लगने के बाद उनका वह वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy में अपना जलवा बिखेरेंगे संजू सैमसन, इस टीम की संभालेंगे कमान
15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी न्यूजीलैंड टीम
वर्ल्ड कप से ठीक 9 दिन पहले डेरिल मिचेल का चोटिल होने पर टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि टीम को आगामी इवेंट के लिए मिशेल की उपलब्धता का आकलन करने में समय लगेगा। टीम 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। आपको बता दें कि विश्वकप खेलने वाली 16 टीमें 9 अक्टूबर तक अपने स्क्वाड में दबलाव कर सकती हैं।
गैरी स्टीड ने कहा कि “डेरिल हमारी टी20 इकाई के लिए वास्तव में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं। हम निश्चित रूप से त्रिकोणीय श्रृंखला में उसके हरफनमौला कौशल और बहुमुखी प्रतिभा की कमी खलेगी।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines