Vikas Thakur: कॉमनवेल्थ के पांचवे दिन भारतीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर सिल्वर मेडल जीतर सुर्खियों में आए गए। उन्होंने मेंस 96 Kg कैटेगरी में सिल्वर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता और सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में जश्न मनाया।
और पढ़िए – आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीतते ही सेमीफाइन में पहुंचेगी भारतीय टीम, इस प्लेयर को मिलेगा मौका!
विकास के लिए मंगलवार का दिन खास रहा, क्योंकि दो अगस्त को उनकी मां का जन्मदिन था और इसी दिन बेटे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में चांदी जीतकर जन्मदिन पर मां आशा को बड़ा तोहफा दिया है। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने जब मेडल जीता तो परिवार ने इस ऐतिहासिक लम्हे को टीवी पर अपनी आंखों से देखा।
पदक पक्का होते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। परिवार में खुशी का माहौल है। बेटे के मेडल जीते पर पिता बृजलाल ठाकुर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि विकास का बचपन से ही खेलों में रुझान था। इस दौरान वेटलिफ्टंग के प्रति झुकाव हो गया। फिर पूरी लगन से इस खेल को अपना लिया।
‘पदक जीतकर करूंगा शादी’
पिता बृजलाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास कुंवारा है और कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले हमने उसकी शादी कराने के बारे में कहा था। तब उसने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा। पदक जीत कर आऊंगा तो शादी करूंगा। यह बात उसने सच कर दिखाई है। मैं बहुत खुश हूं। उसने देश को खुश कर दिया है। अब उसकी शादी धूमधाम से कराएंगे। हमारी इच्छा है कि वह आगे भी पदक जीते।
और पढ़िए – इस बड़े टूर्नामेंट से जॉनी बेयरस्टो ने नाम लिया वापस, सामने आयी ये वजह
मां की खुशी का ठिकाना नहीं
बेटे की उपलब्धि पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं है। विकास ठाकुर की मां आशा ठाकुर ने बताया कि बेटे ने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। उसने फोन कर मुझे बधाई भी दी और कहा था कि मां जिस दिन आपका जन्मदिन है। उसी दिन मैं मेडल जीतना चाहता हूं और आप को और देश को तोहफा देना चाहता हूं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines