हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: सिल्वर मेडल जीतते ही मूसेवाला के अंदाज में मनाया जश्न, मुकाबले से पहले उन्हीं के गाने सुन रहे थे विकास

विज्ञापन

Vikas Thakur: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवे दिन भारतीय वेटलिफ्टर्स विकास ठाकुर ने कमाल कर दिया है। उन्होंने मेंस 96 Kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। धमाकेदार प्रदर्शन के बाद विकास ने सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में जश्न मनाया। इन खेलों में पांचवें दिन तक भारत ने 13 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। पांचवे दिन भारतीय मेडल विजेताओं की इस लिस्ट में एक नाम विकास ठाकुर का भी जुड़ गया।

 

और पढ़िए – सूर्या के यह 2 शानदार शॉट आपका दिल जीत लेंगे, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे लोग, आपने देखा क्या?

विज्ञापन

https://twitter.com/sbg1936/status/1554482492555825152?s=20&t=UujRtq1Tnvxl1T4YCFg8Vg

लिफ्ट के दौरान वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में जश्न मनाया, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। मेडल जीतने के बाद विकास ठाकुर ने भी बताया है मूसेवाला की याद में ही उन्होंने ऐसा किया था।

विज्ञापन

विकास ठाकुर ने कहा कि ‘इन खेलों में शामिल होने के लिए भारत से आते हुए उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के ही गाने सुने और मुकाबले के दौरान भी मूसेवाला के गानों के बारे में सोच रहे थे, विकास ने अपनी लिफ्ट के बाद मूसेवाला के अंदाज में जांघ पर थपकी मारी थी।

सिद्धू मूसेवाला के फैन हैं विकास ठाकुर

विकास ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि “पंजाबी थप्पी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि थी, उनकी हत्या के बाद दो दिन मैने खाना भी नहीं खाया था। मैं उनसे कभी मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहां आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था, मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा’।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जिम्बाव्वे के बल्लेबाज का तूफान, एक ओवर में कूट डाले 34 रन, देखें वीडियो

तीन मेडल जीत चुके हैं विकास ठाकुर

विकास ठाकुर का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटनौण में हुआ था, लेकिन अभी उनका परिवार पंजाब के लुधियाना में रहता है। सिल्वर मेडल जीतने के लिए उन्होंने 96 किलो वर्ग में 346 किलो वजन उठाया है। वे इससे पहले 2014 के ग्लास्गो गेम्स में 86 किलो में सिल्वर और फिर 2018 के गोल्ड कोस्ट गेम्स में 94 किलो में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।

विज्ञापन

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola