CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में दिलाया गोल्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

sudhir

नई दिल्ली: बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से भारत हर दिन मेडल जीत रहा है। वेटलिफ्टरों ने देश का मान बढ़ाया है। अब पैरा पावरलिफ्टिंग में भी भारत को सफलता हासिल हुई है। सुधीर ने देश को एक और गोल्ड दिलाया है। पैरा पावरलिफ्टिंग में देश का ये पहला गोल्ड है। भारत के गोल्ड मेडलों की संख्या 6 और कुल मेडल 20 तक पहुंच गए हैं।

पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 134.5 पॉइंट्स के साथ सुधीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाते हुए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता। इन गेम्स में 87 किलो सुधीर ने अपने पहले प्रयास में ही 208 किलो वजन उठाते हुए 132 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया था। हालांकि इस दौरान उन्हें नाइजीरियाई पावरलिफ्टर से चुनौती मिल रही थी, जिसने अपने दूसरे प्रयास से सुधीर को दूसरे स्थान पर धकेल दिया था।

नाइजीरिया के एथलीट से मिली टक्कर

सुधीर ने अपने दूसरे प्रयास में 212 किग्रा वजन उठाकर रिकॉर्ड 134.5 अंक हासिल कर लिए। नाइजीरिया के इकेचुकवु क्रिस्टियन उबिचुकवु अपने अंतिम प्रयास में 203 किलो का वजन उठाने में नाकाम रहे, जिसने सुधीर के गोल्ड मेडल पर मुहर लगा दी।

भारत के पास अब तक छह गोल्ड मेडल

भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। कुल मेडल की बात करें तो भारत के पास 20 मेडल हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ