CWG 2022: भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, जेरेमी लालरिनुंगा ने वेटलिफ्टिंग में लहराया परचम, बनाया ये रिकॉर्ड

cwg 2022 jeremy weightlifter
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। रविवार को CWG 2022 के तीसरे दिन वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भारोत्तोलन में कुल 300 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ उन्होंने इवेंट में नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया। जेरेमी ने 300 किग्रा भार उठाया है जो अब एक CWG रिकॉर्ड है। CWG 2022 के दूसरे दिन शनिवार को मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया था।

 

विज्ञापन

https://twitter.com/Media_SAI/status/1553688315378814976

जेरेमी ने रजत पदक विजेता को 7 किग्रा से हराया

विज्ञापन

पुरुषों के 67 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल में जेरेमी ने अपने अंतिम क्लीन एंड जर्क प्रयास में 165 किग्रा वजन उठाने का फैसला किया, हालांकि वे कोहनी में दर्द के चलते विफल रहे, लेकिन इस तरह उनका कुल वजन 300 किग्रा हो गया। जेरेमी ने अपने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में 160 किग्रा से 154 किग्रा में परिवर्तन किया। जेरेमी ने रजत पदक विजेता वैपावा इओने (293 किग्रा) से 7 किग्रा के अंतर से 67 किग्रा पुरुषों का भारोत्तोलन स्वर्ण जीता। कांस्य पदक नाइजीरिया के एडिडियॉन्ग उमोफिया (290 किग्रा) ने जीता। 19 साल के जेरेमी इससे पहले युवा ओलंपिक खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/sbg1936/status/1553686947993817088

चोट लगी फिर भी हासिल की जीत
जेरेमी ने चोट के बावजूद गोल्ड पर निशाना जारी रखा। क्लीन एंड जर्क राउंड में 154 किग्रा वजन उठाते ही उनकी कमर में हल्का दर्द हुआ, जैसे ही वजन नीचे रखा, उसके बाद वह तुरंत जमीन पर लेट गए। जेरेमी को सहारा देकर बाहर तक ले जाया गया। इसके बाद 160 किग्रा वाले राउंड में भी ऐसा ही हुआ, लेकिन दोनों ही बार वे वजन उठाने में सफल रहे।

विज्ञापन

https://twitter.com/Media_SAI/status/1553694958284001280

अब तक 5 मेडल 

विज्ञापन

भारोत्तोलन में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को अब तक पांच मेडल मिल चुके हैं, ये सभी भारोत्तोलन में मिले हैं। जेरेमी से पहले मीराबाई चानू ने गोल्ड जीतकर देश को गौरवान्वित किया। वहीं बिंदियारानी ने सिल्वर, संकेत सरगर ने सिल्वर और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ