---विज्ञापन---

CWG 2022: हॉकी में भारत की बड़ी जीत, छह खिलाड़ियों ने दागे गोल

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपने तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से हराया। पूल बी में शीर्ष पर पहुंचने के लिए टीम ने पूरी ताकत झोंक दी। टीम इंडिया के लिए छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपने तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से हराया। पूल बी में शीर्ष पर पहुंचने के लिए टीम ने पूरी ताकत झोंक दी। टीम इंडिया के लिए छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने मालदीव की प्रतिद्वंद्वी को हराया, राउंड 16 में पहुंचीं

 

---विज्ञापन---

हरमनप्रीत ने किया पहला गोल

अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए स्कोर किया। हरमनप्रीत (7वें, 54वें मिनट) ने दो पेनल्टी कार्नर को गोल में बदले जबकि आकाशदीप सिंह (38वें, 60वें मिनट) ने दो बेहतरीन फील्ड गोल किए। भारत के लिए अमित रोहिदास (10वें), ललित उपाध्याय (20वें), गुरजंत सिंह (27वें) और मनदीप सिंह (58वें) ने गोल किए।

---विज्ञापन---

अपने ग्रुप में टॉप पर भारत

---विज्ञापन---

भारत ने अपने आखिरी मैच 3-0 की बढ़त के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। कनाडा के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत के फिलहाल तीन मैचों में 7 अंक हैं।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए हिमा दास ने हीट्स 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, टॉप पर रहीं

 

---विज्ञापन---

भारत अपने पूल-बी में एक नंबर पर है। इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड को शीर्ष पर फिर से जगह बनाने के लिए अपने अगले मैच में कनाडा के खिलाफ 12-0 से जीत हासिल करनी होगी। वेल्स पूल-बी में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पूल-ए में ऑस्ट्रेलियाई टीम छह पॉइंट के साथ टॉप पर है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के समान 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल डिफ्रेंस की वजह से दक्षिण अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है।

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 04, 2022 12:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola