CWG 2022 IND W vs AUS W: फाइनल में हार के बाद भारत ने जीता सिल्वर, इन दो ओवरों में पलट गया मैच

cwg 2022 cricket ind w vs aus w
विज्ञापन

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत की महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 9 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने 61, कप्तान मेग लैनिंग ने 36 और एश्ले गार्डनर ने 25 रन की पारी खेली, वहीं रेचेल हेंस ने 18 रन बनाए। भारत की ओर से रेनुका सिंह और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

शुरुआत रही खराब

विज्ञापन

भारत के लिए यह चेजेबल स्कोर था। टीम इंडिया को पहले दो झटके ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के रूप में लगे। शेफाली 11 और मंधाना 6 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद क्रीज पर आईं हरमनप्रीत कौर ने जेमिमाह रोड्रिग्स के साथ मिलकर गदर मचा दिया। कप्तान कौर ने तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक ठोक डाला।

15वें और 16वें ओवर में पलट गया मैच

उन्होंने 43 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के ठोक कुल 65 रन बनाए। जेमिमाह ने 33 गेंदों में तीन चौके लगाकर 33 रनों की पारी खेली। मैच का रुख तब पलट गया, जब 15वें और 16वें ओवर में भारत के तीन विकेट गिर गए। 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेमिमाह आउट हुईं, तो वहीं 16वें ओवर की चौथी गेंद पर पूजा वस्त्राकर महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद भारत का सबसे अहम विकेट गिर गया। शानदार बल्लेबाजी कर रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 65 रन बनाकर आउट हो गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तान कौर के आउट होने के बाद 18वें ओवर में स्नेह राणा 8 रन बनाकर रनआउट हो गईं। इसके बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर राधा यादव भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कुछ उम्मीदें दीप्ति शर्मा से बंधीं, लेकिन वे 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गईं।

तीन विकेट रनआउट से गिरे

विज्ञापन

विकेटकीपर तानिया भाटिया कंकशन की वजह से नहीं खेल सकीं। यस्तिका भाटिया ने उन्हें रिप्लेस किया। इसके बाद 20वें ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, लेकिन दूसरी गेंद पर मेघना सिंह एक रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद तीसरी गेंद पर यस्तिका भाटिया एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। इस मैच में भारत के तीन विकेट रन आउट से गिरे। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबला तीन गेंद शेष रहते 9 रन से जीत लिया। भारत को फाइनल में हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने तीन, मेघन शट ने दो, डार्सी ब्राउन और जेस जॉनासन ने एक-एक विकेट चटकाया।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ