नई दिल्ली: अल-नासर के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मिस्र के प्रतिद्वंद्वी ज़मालेक के खिलाफ अंतिम मिनटों में अपने ट्रेडमार्क हेडर से गोल दागा। रोनाल्डो के गोल से मैच ड्रॉ पर छूटा। समय से चार मिनट पहले, 38 वर्षीय रोनाल्डो सही पॉजिशेन पर पहुंचे और गोलकीपर मोहम्मद सोभी को चकमा देने के लिए छह-यार्ड बॉक्स में बुलेट हेडर के लिए छलांग लगाई।

सोमवार को ट्यूनीशियाई क्लब अल-मोनास्टिर के खिलाफ अपनी टीम की 4-1 की जीत में प्री-सीज़न के सूखे को तोड़ने के बाद रोनाल्डो का टूर्नामेंट में यह दूसरा गोल था। ट्यूनीशिया के क्लब अल-मोनास्टिर के खिलाफ भी रोनाल्डो ने इसी अंदाज में गोल किया था।

गुरुवार के मैच में रोनाल्डो के नवीनतम टीम-साथी सादियो माने का भी पदार्पण हुआ, जो 2022 में बुंडेसलीगा में अपने असफल कदम के बाद बायर्न म्यूनिख से सऊदी टीम में शामिल हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ