वर्ल्ड कप 2026 में खेलेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? CR7 ने 1000 गोल करने का चैलेंज किया स्वीकार

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 1000 गोल करने के चैलेंज को स्वीकारा है। अभी उनके नाम 857 गोल हैं।

cristiano-ronaldo-aceepts-bet-of-1000-international-goals-speaks-on-future-in-football

Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनसे जब अपने करियर को आगे ले जाने पर पूछा गया तो वह साफतौर पर बोले कि मैंने अभी कोई टारगेट नहीं सेट किया है। पुर्तगाल के 38 वर्षीय स्टार स्ट्राइकर ने हाल ही में अपनी टीम को यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई करने में मदद की थी। अब सवाल यह भी है कि 2024 यूरो कप के बाद क्या 2026 फीफा वर्ल्ड कप तक रोनाल्डो खेल पाएंगे या नहीं? साथ ही उन्होंने अपने 1000 गोल के आंकड़े को लेकर भी बातचीत की।

विज्ञापन

कब तक जारी रखेंगे करियर?

एजेंसी इनपुट्स के अनुसार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि, ‘मेरी जिंदगी में काफी कुछ हुआ है पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर। इसी कारण इन दिनों मुझे ज्यादा सोचना पड़ रहा है। लोगों को लगता है कि मैं 40 या 41 साल की उम्र तक तक खेलूंगा। मैंने अभी यह टारगेट नहीं सेट किए हैं। यह सिर्फ मोमेंट को एनजॉय करने का सवाल है। अभी मुझे अच्छा लग रहा है और यह अच्छा मोमेंट चल रहा है। मेरा शरीर अभी मेरा साथ दे रहा है। मैं क्लब और नेशनल टीम दोनों जगह खुश हूं। मैंने काफी सारे गोल किए हैं। यह सिर्फ अपने खेल को एनजॉय करने की बात है। अभी मुझे खुद में अच्छा लग रहा है।’

विज्ञापन

रोनाल्डो के 1000 गोल के लिए लगी शर्त?

पिछले हफ्ते CR7 यानी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 3-2 से जीत में अहम योगदान निभाया था। उन्होंने अपनी नेशनल टीम के लिए 125 गोल पूरे किए थे। इसके बाद Porto एफसी के प्रेसिडेंट जोर्ज नुनो पिंटो ने रोनाल्डो से 1000 गोल को लेकर शर्त लगाई थी। इसके बाद रोनाल्डो ने भी इस शर्त को स्वीकार किया था। इसको लेकर रोनाल्डो ने भी बयान दिया। आपको बता दें कि अभी रोनाल्डो के नाम 857 करियर गोल दर्ज हैं। साथ ही रोनाल्डो ने इंटरनेशनल गोल का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन

1000 गोल के आंकड़े को लेकर पांच बार के बैलन डी ओर विजेता स्टार ने कहा कि, यह मुश्किल होगा लेकिन यह मेरे माइंडसेट पर निर्भर करेगा। अगर फिजिकल तौर पर मेरे पैर मेरा साथ देते हैं तो मैं भी इसके लिए मोटिवेट हूंगा। हम देखेंगे आगे, अभी छोटे-छोटे कदम बढ़ाने होंगे। 1000 गोल के लिए पहले मुझे 900 गोल तक पहुंचना होगा। मुझे लगता है कि मैं यह मुकाम हासिल कर लूंगा। साथ ही मैं नेशनल टीम के लिए इंटरनेशनल कैप और गोल्स के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता हूं। मैं वैसे रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागता बल्कि वो मेरे पीछे आते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ