IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल की बैटिंग के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

Yashasvi Jaiswal Praised by Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी विशाखापट्टनम टेस्ट में यशस्वी जायसवाल की बैटिंग से खुश हो गए।

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal Century Praised by Sachin Tendulkar Visakhapatnam Test

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal Century Praised by Sachin Tendulkar Visakhapatnam Test (Image- News24)

Yashasvi Jaiswal Praised by Sachin Tendulkar: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल लगातार दिन प्रतिदिन इंटरनेशनल क्रिकेटर में बड़े-बड़े मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। व्हाइट बॉल के बाद रेड बॉल क्रिकेट में भी एक सफल ओपनर साबित हो रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट के पहले दिन उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और भारतीय सरजमीं पर पहला शतक था। उन्होंने अपनी इस पारी से सभी का दिल जीता और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी सराहना कर दी। सचिन ने सोशल मीडिया पर यशस्वी के लिए खास पोस्ट शेयर किया।

विज्ञापन

यशस्वी ने भगवान को किया खुश!

सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट के जरिए यशस्वी की बल्लेबाजी की सराहना की और सिर्फ दो शब्दों में ही उनकी तारीफ भी की व उन्हें आशीर्वाद भी दे दिया। दरअसल यशस्वी का नाम भी काफी सुंदर है, ऐसे में सचिन ने उनकी शतक लगाने वाली तस्वीर शेयर की और एक्स पर लिखा, ‘यशस्वी भव:!!’ यशस्वी ने काम भी ऐसा किया कि क्रिकेट का भगवान भी उनसे खुश हो गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस भी उनकी बल्लेबाजी से गदगद हुए और सभी ने उनकी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

यशस्वी का शानदार करियर

यशस्वी जायसवाल का यह महज छठा टेस्ट है और अपनी पहली 10 पारियों में ही उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनका करियर अभी तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 60 से ऊपर की औसत से रन बनाए हैं। उनका इससे पहले टेस्ट में बेस्ट स्कोर 171 रन का था। उन्होंने इस पारी में उसे भी पार कर दिया। वह धीरे-धीरे दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं और अगर वह ऐसा करते हैं तो उनके करियर को यह और नई ऊचाइयों तक ले जा सकता है।

विज्ञापन

सुनील गावस्कर के क्लब में हुए शामिल

आइए देखते हैं भारत के लिए पहली 10 टेस्ट पारियों में 500 प्लस रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की:-

विज्ञापन
  • सुनील गावस्कर
  • रोहित शर्मा
  • मयंक अग्रवाल
  • सदागोपन रमेश
  • दिनेश कार्तिक
  • शिखर धवन
  • वीरेंद्र सहवाग
  • यशस्वी जायसवाल

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : शुभमन गिल का टीम से बाहर होना तय? जेम्स एंडरसन के खिलाफ 5वीं बार OUT हुआ बल्लेबाज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ