WTC 2023: अगर अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत, तो फाइनल में कैसे क्वालिफाई करेगी टीम इंडिया? जानिए
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS WTC Final 2023 Team India
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS WTC Final 2023 Team India
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाने वाला है। ये टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए बेहद ही जरुरी है। इसमें अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो उसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना कंफर्म हो जाएगा। वहीं मैच हारने पर टीम की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
जून 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने क्वालिफाई कर दिया है और दूसरे नंबर की पोजिशन के लिए श्रीलंका और भारत में टक्कर देखने को मिल रही है। प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक भारत 60 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं और वह यहीं रहना चाहेगी। वहीं श्रीलंका 53 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। लेकिन उसके पास अभी भी पहुंचने का मौका है।
और पढ़िए – PSL 2023: ‘सभी खिलाड़ियों के लिए एक सबक है’, रमीज राजा ने स्टार क्रिकेटर को कहा ‘बर्बाद प्रतिभा’

World Test Championship points table
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जाने वाले मैच को अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर देगी। लेकिन टीम इंडिया अगर हार जाती है या मैच ड्रॉ हो जाता है तो श्रीलंका के लिए मौका बन जाएगा। आइए जानते हैं क्या हो सकते हैं सभी समीकरण।
और पढ़िए – WPL 2023 DC vs UW: दिल्ली की टीम से भिड़ेगी यूपी की योद्धा, फ्री में ऐसे उठाएं मैच का लुफ्त
1. भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हो ड्रॉ
अगर अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ हो जाता है तो भारत की किस्मत की चाबी श्रीलंका के हाथों में होगी। अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को दोनों मैच हरा देगी तो उसके 61 प्वाइंट्स हो जाएंगे वहीं भारत उससे पीछे रह जाएगी, ऐसे में श्रीलंका फाइनल खेलेगी। लेकिन अगर श्रीलंका एक भी मैच हार जाती है तो भारत ही फाइनल खेलेगा।
2. भारत को मिले हार
अगर अहमदाबाद टेस्ट में भारत को हार मिलती है तब भी श्रीलंका को न्यूजीलैंड को दोनों मैच में हराना होगा तभी उसके प्वाइंट 60 के उपर जाएंगे और वह क्वालिफाई कर पाएगी। ऐसे में भारत की किस्मत श्रीलंका और न्यूजीलैंड सीरीज पर टिकी है, जो कि 9 मार्च 2023 से शुरू हो रही है।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 28 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। न्यूजीलैंड ने कुल 12 मैच जीते हैं वहीं श्रीलंका को 8 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 8 मैच ड्रॉ रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.