WPL 2024 Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने खेला 2 करोड़ का दांव, AUS प्लेयर को मिलेगा हरमनप्रीत कौर से भी ज्यादा पैसा

WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का ऑक्शन जारी है। इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ का एक तगड़ा दांव लगाया है।

WPL 2024 Auction Delhi Capitals 2 Crores Bid Annabel Sutherland

WPL 2024 Auction Delhi Capitals 2 Crores Bid Annabel Sutherland (Image Credit- News 24)

WPL 2024 Auction: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की नीलामी के पहले घंटे में ही बड़ा दांव खेल दिया है। पिछले सीजन की रनर अप टीम ने ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड के ऊपर बड़ी बोली लगाई। सदरलैंड अब इस लीग के इतिहास की संयुक्त रूप से छठी सबसे बड़ी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने शेफाली वर्मा के बराबर रकम पर खरीदा है। इतना ही नहीं कंगारू खिलाड़ी की सैलरी अब भारतीय टीम की कप्तान और पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी ज्यादा होगी।

विज्ञापन

एनाबेल सदरलैंड पर करोड़ों की बारिश

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है। वह टूर्नामेंट में 2 करोड़ रुपए में बिकने वाली तीसरी प्लेयर बनी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले  साल शेफाली वर्मा पर दो करोड़ की बोली लगाई थी। इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी को 2 करोड़ में खरीदा था। जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ में पिछले साल खरीदा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

WPL की सबसे महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. स्मृति मंधाना- 3.40 करोड़ (आरसीबी)
  2. एश्ले गार्डनर- 3.20 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
  3. नताली सीवर ब्रंट- 3.20 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
  4. दीप्ति शर्मा- 2.60 करोड़ (यूपी वॉरियर्स)
  5. जेमिमा रोड्रिग्ज- 2.2 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
  6. बेथ मूनी- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
  7. शेफाली वर्मा- 2 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
  8. एनाबेल सदरलैंड- 2 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

यह भी पढ़ें- WPL की सबसे महंगी महिला खिलाड़ियों की लिस्ट, हरमनप्रीत कौर टॉप 5 में नहीं

सदरलैंड का टी20 करियर

एनाबेल सदरलैंड की बात करें तो उन्होंने 125 टी20 मुकाबले खेलते हुए 102 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 7.4 की रही है। वहीं 22 टी20 इंटरनेशल भी वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुकी हैं और 10 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। सदरलैंड के पास ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 वनडे में 22 और 3 टेस्ट में 6 विकेट लेने का भी अनुभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ