---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: टीम इंडिया रिपीट करेगी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास! बन रहा खास संयोग

World cup 2023, Team India: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपने सभी 8 मैच जीत चुकी है। अब उम्मीद है टीम 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास दोहराएगी।

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में लगातार जीत दर्ज करके टीम इंडिया आगे बढ़े रही है। अभी तक टीम इंडिया टूर्नामेंट में आठ मैच खेल चुकी है और सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इस विश्व कप में टीम इंडिया ने सभी टीमों को हराया है अब भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा। फैंस अब उम्मीद लगा रहे है कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप में बिना एक भी मैच हारे खिताब को अपने नाम करेगी। अगर भारतीय टीम ऐसा करती है तो ये पहली बार नहीं होगा जब टीम इंडिया आईसीसी के किसी बड़े इवेंट में ये कारनामा करेगी। इससे पहले टीम इंडिया आईसीसी के दो बड़े इवेंट में बिना हारे खिताब को जीत चुकी है।

वर्ल्‍ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट, साल 1985

बता दें, साल 1985 में खेली गई वर्ल्‍ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया था। वहीं, इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका जैसी टीमें भी शामिल थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:– World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा Semifinal! पाकिस्तान को करना होगा असंभव काम

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में अजेय रहकर जीती थी टीम इंडिया

---विज्ञापन---

भारतीय टीम ने साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं हारा था। इस दौरान भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था। ये दूसरी बार था जब भारतीय टीम ने आईसीसी के किसी बड़े इवेंट में बिना एक भी मैच हारे खिताब को अपने नाम किया था।

---विज्ञापन---

1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन

  1. IND VS PAK– टीम इंडिया 6 विकेट से जीती
  2. IND vs ENG– टीम इंडिया 86 रन से जीती
  3. IND vs AUS- टीम इंडिया 8 विकेट से जीती
  4. सेमीफाइनल, IND VS NZ- टीम इंडिया 7 विकेट से जीती
  5. फाइनल, IND VS PAK– टीम इंडिया 8 विकेट से जीती

Champions Trophy 2013 में टीम इंडिया का प्रदर्शन

  1. IND vs SA– टीम इंडिया 26 रन से जीती
  2. IND vs WI– टीम इंडिया 8 विकेट से जीती
  3. IND vs PAK- टीम इंडिया 8 विकेट से जीती (DLS)
  4. सेमीफाइनल, IND VS SL–  टीम इंडिया 8 विकेट से जीती
  5. फाइनल, IND VS ENG– टीम इंडिया 5 रन से जीती

First published on: Nov 10, 2023 06:05 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola