World Cup 2023: किस होटल में ठहरी है पाकिस्तान की टीम? खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या है फैसिलिटी, देखें वीडियो

ODI World Cup 2023

पाकिस्तान की टीम इसी होटल में ठहरी है।

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुंच चुकी है। बीती रात हैदराबाद में पाकिस्तानी टीम का जोरदार स्वागत किया गया है। फैंस तालियां बजे रहे थे, अपने फोन से फोटो खींच रहे थे। इस दौरान खूब शोर-शराबा देखने को मिला। पाकिस्तान की टीम भारत की मेहमान नवाजी से खुश काफी खुश हुए। भारत में सभी खिलाड़ियों का गमछा देकर स्वागत किया गया है।

विज्ञापन

जानें किस होटल में रहेगी पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं, उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी खिलाड़ियों को बस से होटल पहुंचाया गया। बाबर की सेना इस वर्ल्ड कप को अपने नाम करने की कोशिश से भारत पहुंचे हैं। इस दौरान पाकिस्तानी टीम के रहने के लिए ‘पार्क हयात हैदराबाद’ में व्यवस्था की गई है। यहां सभी खिलाड़ियों को तमाम प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। होटल में स्विमिंग पुल, जिम से लेकर तमाम लग्जरी सुविधा होटल में मिलने वाली है। पीसीबी ने इसका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आगमन का किस कदर स्वागत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर को पाकिस्तान का पहला वार्म अप मैच

बता दें कि पाकिस्तान वार्म अप मैच में 29 सितंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ने वाला है। इस मुकाबले को अपने नाम कर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से पहले अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। वार्म अप मुकाबले के बाद इस विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। वहीं, भारत इस विश्व कप का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं, भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ