World Cup 2023: 'कुत्ते की चबाई बॉल से फायदा उठाएगा पाकिस्तान', PAK कोच ने क्यों कही ये बात?

Dog Chewed Ball Pakistan Coach Grant Bradburn: ग्रांट ब्रैडबर्न ने भरोसा जताया है कि शेष मैचों में गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग से फायदा होगा। 

World Cup 2023: Pakistan Prepare to capitalise 'dog chewed' ball in India Says Coach Grant Bradburn

World Cup 2023: Pakistan Prepare to capitalise 'dog chewed' ball in India Says Coach Grant Bradburn

Dog Chewed Ball Pakistan Coach Grant Bradburn: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में तीन मैच खेल चुकी है। जिसमें से उसे दो में जीत और एक में हार मिली है। उसका अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने बड़ा बयान दिया है। ब्रैडबर्न ने भरोसा जताया है कि वर्ल्ड कप के शेष मैचों में उनके गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग से फायदा होगा।

विज्ञापन

20 ओवरों के बाद गेंद कुत्ते की चबाई जैसी हो जाती है

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ब्रैडबर्न ने कहा- ”भारत की परिस्थितियों में गेंद जल्दी घिस जाती है। हमें आयोजन स्थलों के बारे में भी कुछ अद्भुत जानकारी मिली है। यहां गेंद बहुत तेजी से घिस रही है और ऐसा लग रहा है कि लगभग 20 ओवरों के बाद इसे ‘कुत्ते’ ने चबाया है। इसका मतलब है कि गेंद थोड़ी नरम हो गई है, जिससे बाद की स्टेज में स्कोर करना मुश्किल हो जाता है। ब्रैडबर्न ने पीसीबी डिजिटल से कहा- इससे रिवर्स स्विंग भी ज्यादा मिलता है। इसलिए वे सभी तत्व हमारे लिए एक अच्छी सीख हैं जिन्हें हम अपने साथ ले रहे हैं। हम कुत्ते द्वारा चबाई इस गेंद का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।”

विज्ञापन

अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मिली हार पर बात

ब्रैडबर्न ने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मिली हार पर भी बात की। उन्होंने कहा- ”टीम पर हमेशा जीत का दबाव रहता है। जब हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम अपने प्रदर्शन की बहुत बारीकी से आलोचना करते हैं। हमने पिछले कुछ दिनों में ऐसा किया भी है। मुझे लगता है कि अहमदाबाद के अनुभव शानदार थे। यह बड़ी भीड़ के सामने अनुभव से सीखने और बढ़ने का एक शानदार अवसर था। भीड़ के सामने खेलना असामान्य है। हालांकि, जब हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे तो कई बार कुछ खामोशी सुनना भी अच्छा लगता था।”

विज्ञापन

विज्ञापन

हार के कारण पर कोच ने कहा कि एक समूह के रूप में हमने यह भी स्वीकार किया है कि हमने अच्छे क्षेत्रों में अच्छी गेंदें नहीं डालीं। उन्होंने कहा- हमने ऑस्ट्रेलिया पर अपना होमवर्क कर लिया है। ब्रैडबर्न ने कहा, हम जानते हैं कि वे क्या कर सकते हैं। हम जानते हैं कि उनकी ताकत क्या है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ