World Cup 2023: घातक खिलाड़ी की होने वाली है वर्ल्ड कप में एंट्री, हेड कोच का बड़ा बयान

World Cup 2023: पहले तीन मैचों में चोट के कारण बाहर रहने वाले एक धाकड़ खिलाड़ी की अब चौथे मुकाबले में टीम वापसी हो सकती है।

World Cup 2023 Ben Stokes Set to Return in England Side Head Coach Matthew Mott Indicates After Afghanistan loss

World Cup 2023 Star Cricketer Set to Return

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण के पहले तीन मैचों से बाहर रहने वाले स्टार खिलाड़ी की अब वापसी होने जा रही है। इसके संकेत टीम के हेड कोच ने दे दिए हैं। यह घातक खिलाड़ी चोट के कारण बाहर था और अब टीम के चौथे मुकाबले से पहले वापसी के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स की। इस धाकड़ खिलाड़ी की शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी हो सकती है। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान से मिली हार के बाद सदमे में नजर आ रही है। टीम के वनडे और टी20 कैप्टन जोस बटलर व लिमिटेड ओवर के कोच मैथ्यू मॉट ने इस बात की जानकारी दी है। मॉट ने इंग्लैंड की मीडिया से भी बताया है कि, स्टोक्स हमारी टीम के लीडर ग्रुप का हिस्सा हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद बटलर और मॉट के साथ स्टोक्स ने भी टीम को स्पीच दी थी। इसी तरह का कुछ स्टोक्स ने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद भी किया था। जबकि इसी बीच इंग्लिश कैम्प से जानकारी मिली की स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

होने जा रही है स्टोक्स की वापसी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कैम्प से मिली जानकारी के मुताबिक स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं लेकिन गेंदबाजी के लिए शायद अभी वह फिट नहीं हैं। पर खबरें ऐसी हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में वह पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतर सकते हैं। मॉट ने इसको लेकर जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटों में उनकी कोई रिपोर्ट मेरे पास नहीं आई। लेकिन उसके पहले की जानकारी के अनुसार वह ठीक लग रहे थे। फिंगर्स क्रॉस हैं लेकिन वह सभी कुछ सही करके टीम में लौट सकते हैं। इंग्लैंड की टीम तीन में से दो मैच हार चुकी है जिसमें से एक उलटफेर भरी हार अफगानिस्तान के खिलाफ मिली थी। दोनों बार टीम को स्टोक्स की कमी खली।

विज्ञापन
Ben Stokes

Ben Stokes

स्टोक्स ने बनाया था विश्व चैंपियन

बेन स्टोक्स ने साल 2019 में इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। उनके वनडे आंकड़ों की बात करें तो वह अभी तक 108 मैचों में 40.50 की औसत से 3159 रन बना चुके हैं. (swagatgrocery.com) उनके नाम 74 विकेट भी दर्ज हैं। गौरतलब है कि पिछले साल उन्होंने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ