WPL Auction 2023: हरमनप्रीत बोलीं- 'लड़कों की तरह ही खेलेंगे', MI ने दिया शानदार reply, देखें video

womens ipl auction 2023 harmanpreet kaur a warm welcome by mumbai indians

womens ipl auction 2023 harmanpreet kaur a warm welcome by mumbai indians

WPL Auction 2023: महिला आईपीएल के लिए हुए ऑक्शन में टीम इंडिया की खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए की बोली लगी है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। खास बात यह है कि मुंबई उन्हें कप्तान भी बना सकती है। जिसके संकेत भी मिल गए हैं। हरमन और रोहित शर्मा की एक फोटो मुंबई ने शेयर की है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की तरफ से सोशल मीडिया पर हरमनप्रीत का शानदार स्वागत किया गया है।

विज्ञापन

हरमन ने लिखा ‘कसं काय पलटण!’

मुंबई इंडियंस ने जैसे ही हरमनप्रीत कौर को खरीदा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शानदार मैसेज किया। जिसमें हरमन ने मराठी में लिखा कि ‘कसं काय पलटण!’। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने भी शानदार रिप्लाई किया। मुंबई इंडियंस के ट्विटर से लिखा कि ‘टोळीमध्ये आपले स्वागत आहे’। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

लड़कों की तरह की खेलेंगे

वहीं मुंबई की टीम में शामिल होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ‘महिला आईपीएल क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित होगा। मैं इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं। क्योंकि आईपीएल महिला क्रिकेट को पूरी तरह से बदल देगा। यह क्रिकेट में एक अच्छी शुरुआत है, हम जल्द ही मुंबई आ रहे हैं। हमें उम्मीद हैं कि मुंबई में हमें बहुत प्यार मिलने वाला है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के फैंस के शानदार होते है। हरमन ने कहा कि हम भी उसी तरह के खेल खेलेंगे, जैसा पुरुष टीम खेलते हैं।’

विज्ञापन

हरमन को मिल सकती हैं कप्तानी

खास बात यह है कि हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी कर रही हैं। ऐसे में वह वह MI की कप्तानी भी कर सकती है। ट्विटर पर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रोहित और हरमन एक साथ दिख रहे हैं। खास बात यह है कि रोहित भी टीम इंडिया के कप्तान हैं। जबकि वह MI के कप्तान भी हैं। ऐसे में रोहित के साथ अब हरमन को भी कप्तानी मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ