WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग के लिए होने जा रही है नीलामी, पढ़ें किस टीम की पर्स में है कितनी रकम?

साल 2024 में होने वाले डब्ल्यूपीएल के लिए आज ऑक्शन होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं किस टीम के पास कितनी रकम है।

Women Premier League 2024 Auction How much money in team purse

Image Credit- Social Media

WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आज डब्ल्यूपीएल का ऑक्शन होने वाला है। इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस भी देखना चाहते हैं कि उनकी फेवरेट टीम में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। ऐसे में आज क्रिकेट फैंस के लिए काफी बड़ा दिन है। डब्ल्यूपीएल ऑक्शन दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला है। डब्ल्यूपीएल में कुल 5 टीमें हिस्सा लेती है। चलिए आपको बताते हैं कि किस टीम की पर्स में कितने पैसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात जायंट्स के पास सबसे अधिक रकम

डब्ल्यूपीएल में जो 5 टीमें हिस्सा लेती है, उनमें मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। इस लीग का पहला सीजन मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस सीजन यह खिताब कौन अपने नाम करता है। नीलामी की बात करें, तो कुल 165 खिलाड़ियों ने इसके के लिए अपना नाम दिया है। जिनमें से 104 खिलाड़ी भारतीय हैं और 31 खिलाड़ी विदेशी हैं। इन 5 टीमों में सबसे अधिक रकम गुजरात जायंट्स के पास है।

विज्ञापन

किस टीम के पर्स में कितने पैसे

बता दें कि गुजरात जायंट्स की पर्स में कुल 5.95 करोड़ रुपये बचे हैं। सबसे अधिक रकम होने के मामले में दूसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स है, जिसके पास 4 करोड़ रकम है। वहीं, तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है, जिसके पास 3.35 करोड़ की रकम है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.25 करोड़ की रकम और मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपये की रकम बची है। सभी 5 टीमों को मिलाकर कुल 17.65 की रकम खिलाड़ियों की खरीददारी के लिए बची हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ