WI vs IRE: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 3 नए प्लेयर्स को मिला मौका
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IRE West Indies Women's Squad
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IRE West Indies Women's Squad
WI vs IRE: वेस्टइंडीज और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच 4 जुलाई से होने वाली टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए टीम में अंडर 19 टीम से 3 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस सीरीज के लिए स्क्वाड में कुल 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
और पढ़िए – टीम में वापसी के लिए तैयार हुए केन विलियमसन, अपनी बेटी के साथ खेला क्रिकेट, देखें क्यूट वीडियो
West Indies Women's Squad Announced for T20I Series against Ireland
Read full article here⬇️https://t.co/Z6JJGoCRml pic.twitter.com/4hMzr1qubk
— Windies Cricket (@windiescricket) July 3, 2023
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता एन ब्राउन-जॉन ने कहा कि ‘चयन पैनल ने वनडे सीरीज पूरी करने वाले खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया। इन खिलाड़ियों ने बढ़िया फॉर्म के साथ प्रदर्शन किया है। यही वजहद है कि टीम सीरीज जीतने में सफल रही। हमारा मानना है कि हमने वरिष्ठ खिलाड़ियों और चयनित युवा खिलाड़ियों के मिश्रण में एक बढ़िया संतुलन पाया है। यह अनुभवी और नए खिलाड़ियों को मिलाकर वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ियों के अगले बैच को तैयार करने के हमारे लोकाचार के अनुरूप है।’
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में होगी। सभी मुकाबले इसी ग्राउंड पर खेले जाने हैं। टी20 सीरीज के सभी मैच पूर्वी कैरेबियाई समयानुसार शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) शुरू होंगे।
4 जुलाई: पहला टी20
6 जुलाई: दूसरा टी20
8 जुलाई: तीसरा टी20
हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उप-कप्तान), आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेजर, शबिका गजनबी, ज़ैदा जेम्स, जेनाबा जोसेफ, कियाना जोसेफ, अश्मिनी मुनिसर, स्टेफनी टेलर। रशदा विलियम्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: