---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs AFG: कोहली-नवीन में हो गई दोस्ती, गले मिलकर भुलाए शिकवे; Photos Viral

Virat Kohli-Naveen Ul Haq: कोहली और नवीन उल हक के बीच विवाद की खबरें आती रहती थीं। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान यह विवाद दोस्ती में बदलता दिखा।

IND vs AFG, World Cup 2023: विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच आईपीएल 2023 के बाद से ही लगातार विवाद की खबरें आ रही थीं। कुछ वाकिया टूर्नामेंट में हुआ था जिसके बाद अक्सर इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल भी मचता रहता है। वर्ल्ड कप 2023 में भी 11 अक्टूबर को दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी लगातार दोनों को लेकर माहौल गर्म था। पर भारत की पारी के दौरान जब नवीन और विराट आमने-सामने आए तो मामला कुछ अलग ही नजर आया।

विराट के रिएक्शन ने जीता दिल

दरअसल  हुआ कुछ ऐसा कि यहां पर दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ-मिलाते और गले लगते दिखे। वहीं क्राउड से लगातार कोहली…कोहली की नारेबाजी करके माहौल को गर्म किया जा रहा था। पर विराट ने एक शानदार रिएक्शन दिया और क्राउड को उंगली हिलाते हुए ऐसा करने से मना कर दिया। कोहली का यह रिएक्शन दिल जीतने वाला था। इस पूरे वाकिये का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: रोहित शर्मा ने सातवां शतक लगाकर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे

https://twitter.com/balltamperrerrr/status/1712120822771707953

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्या था पूरा विवाद?

अगर विवाद की बात करें तो वो आईपीएल 2023 के दौरान हुआ था जब आमने-सामने थीं लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें। उस मैच के अंत में सिराज की गेंदबाजी के दौरान कुछ विवाद हुआ था और लखनऊ के लिए नवीन क्रीज पर थे। वहां से विवाद आखिरी में हैंडशेक तक गया और फिर अफगान क्रिकेटर ने विराट का हाथ झटक दिया था। यहां से विवाद बढ़ा था और लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर भी इसमें आ गए थे। फिर विराट और गंभीर के बीच भी कुछ बातचीत होते देखी गई थी। तभी से यह विवाद जारी था। उसके बाद नवीन और विराट के बीच सोशल मीडिया पर भी विवाद हुआ। पर अब यह विवाद सुलझता दिखा और सभी फैंस खुश हुए।

यह भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के सालों पुराने कीर्तिमान को किया ध्वस्त

---विज्ञापन---

इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए अफगान टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे थे। इसके अलावा उपकप्तान हार्दिक पांड्या को भी दो सफलताएं मिली थीं। कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। अफगान टीम के लिए कप्तान शाहिदी ने सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली थी। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 131 रनों की शानदार पारी खेली और कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

First published on: Oct 11, 2023 08:38 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola