Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह ने एक बार फिर से शानदार पारी खेल कोलकाता को जीत दिलाई। मैच के बाद रिंकू सिंह ने अपने फेवरेट फिनिशर एमएस धोनी से मुलाकात की। जिसके बाद धोनी ने रिंकू सिंह को जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग में रिंकू सिंह बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 5 छक्के जड़े थे। जिसके बाद से ही फैंस उन्हें भारत का फ्यूचर फिनिशर बता रहे हैं। ऐसे में जब वे एमएस धोनी से मिले तो ये पल बेहद खास था। उन्होंने पहले धोनी का अभिवादन किया और उसके बाद कुछ टिप्स भी लिए। इसके बाद रिंकू सिंह अपनी प्रेक्टिस जर्सी लेकर आए जिसपर धोनी ने ऑटोग्राफ दिया।
https://twitter.com/KattarMSDian/status/1657912636342956032?s=20
बता दें कि रिंकू सिंह एमएस धोनी के बड़े फैन हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में एमएस धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशर बताया था। उन्होंने कहा था कि – महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं। मैंने उनसे पूछा कि मैं और क्या कर सकता हूं, माही भाई ने मुझसे कहा कि ज्यादा मत सोचो, बस गेंद का इंतजार करो और उसके अनुसार खेलो।”
आईपीएल के 16वें सीजन में रिंकू सिंह बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों में 407 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए 25 चौके और 25 विशाल छक्के भी जड़े हैं। वे केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 54 रन बनाए और नीतिश राणा के साथ 99 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।