'हमारी पलटन ने बहुत कुछ'...मुंबई इंडियंस के साथ 12 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात

IPL 2023 Rohit Sharma completes 12 years with Mumbai Indians

IPL 2023 Rohit Sharma completes 12 years with Mumbai Indians

IPL 2023: आईपीएल 2023 की तैयारी पूरी हो गई है। इस सीजन से पहले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ 12 साल पूर कर लिए हैं। आईपीएल के 12 सीजन में रोहित ने मुंबई को 5 बार खिताब दिलाया है। ये अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय तक का समय बिताया है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के साथ 12 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा ने बड़ी बात कही है। रोहित शर्मा ने कहा कि ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मुंबई इंडियंस में मुझे 12 साल हो गए हैं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक जर्नी रही है। हमने दिग्गजों, युवाओं और हमारी पलटन के साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है।

विज्ञापन

रोहित ने फैंस के लिए धन्यवाद दिया

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि ‘मुंबई इंडियंस मेरा परिवार है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, फैंस और मैनेजमेंट को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं’।

विज्ञापन

आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम ये रिकॉर्ड

आपको बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 35 साल के रोहित ने 182 मैचों में 4709 रन बनाए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 1 शतक और 32 अर्धशतक बनाए हैं। रोहित के नाम बतौर कप्तान आईपीएल में 5 बार ट्राफी जीतने का रिकॉर्ड है। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से भी एक हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ