UAE vs NEP: पाकिस्तान में जन्मा, यूएई से खेला, 33 की उम्र में सामने आया क्रिकेट का नया तूफान- आसिफ खान

UAE vs NEP Who is Asif Khan Cricketer

UAE vs NEP Who is Asif Khan Cricketer

नई दिल्ली: क्रिकेट वो खेल है जिसमें ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि कब कौनसा टैलेंट सामने आकर बड़ा धमाका कर देगा। गुरुवार को यूनाइटेड स्टेट्स ट्राय नेशंस सीरीज के तहत यूएई और नेपाल के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान विस्फोटक पारी खेलकर बड़ा कारनामा कर गए। आसिफ महज 41 गेंदों में सेंचुरी ठोक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। सातवें नंबर पर उतरे इस बल्लेबाज ने हाहाकार मचाते हुए 42 गेंदों में 4 चौके-11 छक्के ठोक 240.48 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन जड़े। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 49 रन महज 12 गेंदों में आए। 33 साल के इस बल्लेबाज ने एसोसिएट नेशंस में सबसे तेज और दुनियाभर में चौथी फास्टेट सेंचुरी जमाकर क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये बल्लेबाज…

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं घरेलू क्रिकेट

आसिफ खान का जन्म 15 फरवरी 1990 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। वह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर रह चुके हैं। 2007 और 2014 के बीच आसिफ ने पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेला, जिसमें लाहौर के लिए 32 फर्स्ट क्लास मैच शामिल रहे। आसिफ 2017 में संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम के लिए चुने जाने के उद्देश्य से यूएई चले गए। उन्होंने इस देश की नागरिकता हासिल की। मार्च 2022 में उन्हें 2022 संयुक्त अरब अमीरात ट्राई-नेशन सीरीज टूर्नामेंट के लिए यूएई की ODI टीम में शामिल कर लिया गया। नेशनल टीम के लिए ये उनका पहला कॉल था।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए –IPL में अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान होंगे डेविड वॉर्नर

ओमान के खिलाफ किया वनडे डेब्यू

उन्होंने 5 मार्च 2022 को यूएई के लिए ओमान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। आसिफ ने अब तक 15 वनडे में 28.16 के औसत से 338 रन ही बनाए थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने बड़ा धमाका कर इतिहास ही रच दिया। फर्स्ट क्लास के 32 मैचों में 1244, लिस्ट ए के 27 मैचों में 610 और टी-20 के दो मैचों में उनके नाम 44 रन दर्ज हैं। वह पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी लाहौर लायंस के लिए भी खेल चुके हैं। लाहौर शालीमार की ओर से उन्होंने करीब 15 साल पहले कायदे आजम ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह पाकिस्तान के लिए अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सबसे तेज चौथा शतक लगाने से पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ 82 और 72 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में नेपाल ने डीएलएस मेथड से 9 रनों से जीत दर्ज की। बारिश के बाद टार्गेट को 261 रन कर दिया गया, जिसका पीछा करते हुए नेपाल ने 44 ओवर में 4 विकेट रहते 269 रन बना लिए थे। इस तरह नेपाल को 9 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ