IND vs AUS: टीम इंडिया ने लगातार 16 सीरीज जीतकर बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस-किस टीम को हराया
Edited By Arpit Pandey

Team India made a record by winning 16 consecutive series
Edited By Arpit Pandey

Team India made a record by winning 16 consecutive series
IND vs AUS: इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 16वीं सीरीज घर में जीतकर रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने लगातार 4वीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीत ली। पहले दो टेस्ट में टीम इंडिया ने लगातार ऑस्ट्रेलिया को हराया। लेकिन तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जबकि अहमदाबाद में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया। इस तरह टीम इंडिया ने लगातार ऑस्ट्रेलिया से चौथी सीरीज जीती।
और पढ़िए – LLC 2023: 6,6,6..दोहा में आया Chris Gayle का तूफान, खड़े-खड़े लगा दी छक्कों की हैट्रिक, देखें वीडियो
टीम इंडिया ने नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद से अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। अपने घर में भारतीय टीम ने 2013 के बाद से अब तक लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर लगातार 16वीं जीत हासिल कर ली। ऐसा करके टीम इंडिया लगातार 16 टेस्ट सीरीज जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम बन गई है। दुनिया में कोई भी दूसरी टीम घर पर लगातार 10 से ज्यादा टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस मामले में भारत पहले से ही नंबर एक टीम थी।
अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर मौजूद हैं, जिसने दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती हैं। वहीं, वेस्टइंडीज ने घर पर लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीती हैं। फिलहाल भारत लगातार 16 टेस्ट सीरीज जीतकर टॉप पर मौजूद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: