T20 World Cup 2023: PAK टीम का हुआ ऐलान, खतरनाक खिलाड़ी की वापसी, जानें कौन करेगा कप्तानी

T20 World Cup 2023 Pakistan squads Diana Baig returns Bismah Maroof Captain

T20 World Cup 2023 Pakistan squads Diana Baig returns Bismah Maroof Captain

T20 World Cup 2023: अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने भी अपनी वुमेंस टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही फरवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भी टीम घोषित की गई है। विश्वकप के लिए टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज डायना बेग की वापसी हुई है, जबकि बिस्माह मारूफ को कप्तानी दी गई है।

विज्ञापन

टी 20 विश्वकप में बिस्माह मारूफ करेंगी कप्तानी

टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कमान बिस्माह मारूफ संभालेंगी। जबकि विकेटकीपर मुनीबा अली होंगी। वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम में गुलाम फातिमा, कायनात इम्तियाज और सदफ शम्स बतौर रिजर्व खिलाड़ी शामिल की गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

डायना बेग की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई

पाकिस्तान की शानदार खिलाड़ी डायना बेग की टीम में वापसी हुई है। वह आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई सफेद गेंद की सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थीं। कंधे की चोट के चलते वह आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेल सकीं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम इस प्रकार है

बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमान अनवर, आलिया रियाज, आएशा नसीम, डायना बेग, फातिमा सना, जावेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, तूबा हसन और सिदरा नवाज (विकेटकीपर)

रिजर्व प्लेयर – गुलाम फातिमा, कायनात इम्तियाज और सदफ शम्स।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में होना है टी 20 विश्वकप

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में अगले साल के शुरुआत में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया था। यह वर्ल्ड कप 10 से 26 फरवरी तक होगा। इसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका को मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ