---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup 2022: ‘ये रातोंरात तो नहीं हो सकता…’, टीम इंडिया की करारी हार पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान

नई दिल्ली: टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। दस विकेट से मिली इस करारी शिकस्त के बाद इंडियन फैंस और टीम इंडिया के खिलाड़ी निराशा में डूबे हैं। हर कोई इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया की खराब परफॉर्मेंस पर बात कर रहा […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। दस विकेट से मिली इस करारी शिकस्त के बाद इंडियन फैंस और टीम इंडिया के खिलाड़ी निराशा में डूबे हैं। हर कोई इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया की खराब परफॉर्मेंस पर बात कर रहा है। अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की इस करारी हार पर बड़ा बयान दिया है।

168 रन का स्कोर अच्छा टोटल नहीं था

एएनआई पर पोस्ट किए गए वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने कहा- टीम इंडिया की ये हार काफी निराशाजनक है। हम सभी इंडियन क्रिकेट की भलाई चाहने वाले लोग हैं, लेकिन हमें ये स्वीकार करना होगा कि भारतीय टीम की ओर से बनाया गया 168 रन का स्कोर अच्छा टोटल नहीं था। एडिलेड इस तरह का ग्राउंड नहीं है, जहां इस तरह के स्कोर की उम्मीद की जा सके। यहां 168 रन दूसरे किसी ग्राउंड पर 150 रन के बराबर हैं। चूंकि एडिलेड की साइड बाउंड्री छोटी हैं तो इस लिहाज से कम से कम 190 का स्कोर होना चाहिए था। ऐसे में हमें ये स्वीकार करना चाहिए कि हमने एक अच्छा टोटल नहीं बनाया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें PAK vs ENG: फाइनल में अगर बारिश बन गई मैच की विलेन तो जानें कैसे होगा T20 World Cup 2022 के विजेता का चयन

---विज्ञापन---

खराब गेंदबाजी रही

सचिन ने आगे कहा- दूसरी ओर गेंदबाजी की बात की जाए तो हम विकेट चटकाने में नाकाम रहे। हमारे लिए यह काफी टफ गेम रहा। बिना किसी विकेट के 170 रन…ये बहुत बुरी और निराशाजनक हार थी, लेकिन इसके बावजूद हमें हमारी टीम को इस परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं आंकना चाहिए क्योंकि हम दुनिया की नंबर 1 टी 20 टीम हैं। सचिन ने कहा- इस मुकाम तक पहुंचना…ये रातोंरात तो नहीं हो सकता।

अभी पढ़ें ENG vs PAK: अंतिम समय पर ICC ने फाइनल के नियमों में किया बड़ा बदलाव, पाकिस्तान और इंग्लैंड को दी ये खुशखबरी

---विज्ञापन---

जीत हमारी और हार उनकी- ये नहीं कह सकते

आपको यहां तक पहुंचने के लिए एक समय में अच्छा क्रिकेट खेलना पड़ता है। हमारी टीम ने अतीत में ऐसा किया है। इसलिए इस तरह की परफॉर्मेंस को ओके कहा जा सकता है। सचिन ने आगे कहा- खिलाड़ी भी मैदान पर यूं ही नहीं जाते, वे भी देश के लिए जीतना चाहते हैं, लेकिन हर दिन ऐसा नहीं हो सकता। क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हम ऐसा नहीं कह सकते कि जीत हमारी है और हार उनकी है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 12, 2022 05:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola